रामदेव ने मनाई विवेकानंद के भाषण की 120वीं वर्षगांठ

शिकागो: योग गुरु बाबा रामदेव शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिए गए स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध भाषण की 120वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आज यहां आए.रामदेव ने शिकागो के आर्ट इंस्टीट्यूट के फुलरटन हॉल में ज्योति प्रज्जवलित की और स्वामी विवेकानंद को याद किया. विवेकानंद ने शिकागो में 1893 में इसी मंच से भाषण […]
शिकागो: योग गुरु बाबा रामदेव शिकागो में विश्व धर्म संसद में दिए गए स्वामी विवेकानंद के प्रसिद्ध भाषण की 120वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आज यहां आए.रामदेव ने शिकागो के आर्ट इंस्टीट्यूट के फुलरटन हॉल में ज्योति प्रज्जवलित की और स्वामी विवेकानंद को याद किया. विवेकानंद ने शिकागो में 1893 में इसी मंच से भाषण दिया था.
रामदेव ने कहा, ‘’ मुझे लगता है कि यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना यह 120 वर्ष पहले था.’’ आर्ट इंस्टीट्यूट समारोह के बाद रामदेव बार्टलेट के जैन मंदिर में गए. उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने दूसरों की सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है. मैं दिन में 18 से 24 घंटे तक काम करता हूं.’’ रामदेव ने सभी हिंदुओं से एक होने का आह्वान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










