ट्यूनीशिया में पर्यटन स्थल पर आतंकी हमला, 37 मरे

Published at :26 Jun 2015 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
ट्यूनीशिया में पर्यटन स्थल पर आतंकी हमला, 37 मरे

ट्यूनिस : एक युवक ने ट्यूनीशिया के समुद्र तट पर पर्यटक स्थल पर राइफल निकालकर पर्यटकों पर गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई. इस घटना सहित यूरोप से लेकर पश्चिम एशिया में आज तीन घातक हमले हुए. सौसे में ट्यूनीशियाई रिसोर्ट में हत्याएं ठीक उसी समय हुईं जब कुवैत […]

विज्ञापन

ट्यूनिस : एक युवक ने ट्यूनीशिया के समुद्र तट पर पर्यटक स्थल पर राइफल निकालकर पर्यटकों पर गोलियां चलाईं जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई. इस घटना सहित यूरोप से लेकर पश्चिम एशिया में आज तीन घातक हमले हुए.

सौसे में ट्यूनीशियाई रिसोर्ट में हत्याएं ठीक उसी समय हुईं जब कुवैत में शिया मस्जिद पर बमबारी हुई और फ्रांस में एक अमेरिकी मालिकाना फैक्टरी पर हमला हुआ. गृह मंत्री राफिक चेली ने कहा कि हमला एक युवा छात्र ने किया जिसके बारे में अधिकारियों को पहले से कोई जानकारी नहीं है. पुलिस द्वारा उसे मार गिराने के बाद आरआईयू इंपेरियल मारहाबा होटल में खूनखराबा बंद हुआ. चेली ने कहा कि वह निश्चित रुप से कुछ चरमपंथियों से जुडा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola