इराक : हिंसा में 25 लोगों की मौत

बगदाद : इराक में आज हुई हिंसा की विभिन्न घटनाओं में 25 लोग मारे गए. इस साल इराक में हिंसा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और यह 2008 के बाद के सबसे उंचे स्तर पर पहुंच गया है. अधिकारियों और चिकित्सकों के अनुसार रावा और आना कस्बों में आतंकवादियों ने दो थानों तथा एक […]
बगदाद : इराक में आज हुई हिंसा की विभिन्न घटनाओं में 25 लोग मारे गए. इस साल इराक में हिंसा का ग्राफ तेजी से बढ़ा है और यह 2008 के बाद के सबसे उंचे स्तर पर पहुंच गया है. अधिकारियों और चिकित्सकों के अनुसार रावा और आना कस्बों में आतंकवादियों ने दो थानों तथा एक स्थानीय अधिकारी के आवास पर हमला किया. इन हमलों में सात पुलिसकर्मी और अधिकारी भाई मारा गया.
गृह उप मंत्री अदनान अल असदी ने संवाददाताओं को बताया कि बड़ी संख्या में आतंकवादियों ने आना इलाके में हमला किया. सुरक्षा बलों ने छह आतंकवादियों को मार गिराया. हिंसा की दूसरी घटनाओं में 10 से अधिक लोगों की मौत हुई. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने इराक की मौजूदा स्थिति को चिंताजनक करार देते हुए कहा कि हिंसा के कारण नये सिरे से लोग विस्थापित हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










