बांग्लादेश की प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग नहीं लेंगी

ढाका: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने न्यूयार्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग न लेने का निर्णय लिया है.ऐसा बताया जा रहा है कि यह फैसला देश में मौजूदा राजनीतिक संकट और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ बैठक नहीं हो पाने के मद्देनजर लिया गया है. मीडिया रिपोटरें […]
ढाका: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने न्यूयार्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में भाग न लेने का निर्णय लिया है.
मीडिया रिपोटरें ने सत्तारुढ़ अवामी लीग के सूत्रों के हवाले से यहां बताया कि प्रधानमंत्री ने देश में चुनावों के कारण राजनीतिक अनिश्चितता और कल से शुरु हो रहे संसद के सत्र के मद्देनजर यह फैसला किया है. हालांकि राजनयिक सूत्रों ने ‘द डेली स्टार’ समाचार पत्र को बताया कि काफी हद तक अमेरिका नहीं जाने का निर्णय ओबामा के साथ द्विपक्षीय बैठक करने में असफल रहने का परिणाम है.
मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कई नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मौजूदा राजनीतिक गतिरोध को समाप्त करने के लिए चुनाव प्रणाली पर अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी खालिदा जिया के साथ आम सहमति बनाने के बढ़ते अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचने के लिए यह निर्णय लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










