पाक मीडिया में छाया 16 दिसंबर गैंगरेप का फैसला

Updated at :10 Sep 2013 9:40 PM
विज्ञापन
पाक मीडिया में छाया 16 दिसंबर गैंगरेप का फैसला

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी मीडिया में भारत के बर्बर सामूहिक बलात्कार मामले के फैसले को आज प्रमुखता से कवर किया गया. एक प्रमुख संपादक ने कहा कि यौन शोषण दोनों देशों के लिए चुनौती है.पिछले साल दिसंबर में एक चलती बस में 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा से सामूहिक बलात्कार के सभी चार आरोपियों को दिल्ली की […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी मीडिया में भारत के बर्बर सामूहिक बलात्कार मामले के फैसले को आज प्रमुखता से कवर किया गया. एक प्रमुख संपादक ने कहा कि यौन शोषण दोनों देशों के लिए चुनौती है.पिछले साल दिसंबर में एक चलती बस में 23 वर्षीय पैरामेडिकल छात्रा से सामूहिक बलात्कार के सभी चार आरोपियों को दिल्ली की एक अदालत द्वारा दोषी ठहराने के कुछ मिनट के भीतर पाकिस्तानी अखबारों के वेबसाइटों और टेलीविजन चैनलों पर यह खबर प्रमुखता से दिखने लगी.

सरकारी पीटीवी ने भी इस मामले में फैसले को कवर किया और करीब एक मिनट का समाचार प्रसारित किया गया. पाकिस्तान में कवरेज पर टिप्पणी करते हुए प्रभावशाली डान अखबार के संपादक जफर अब्बास ने कहा कि बलात्कार दोनों देशों के लिए एक साझा मुद्दा और चुनौती है. इस विशेष घटना के कारण भारत में जनता और सामाजिक कार्यकर्ता सड़कों पर आ गए. दोनों देशों के लोगों को बलात्कार के खिलाफ अपनी आवाज उठाने की जरुरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola