करजई ने पाकिस्तान से मदद मांगी

इस्लामाबाद : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने आज पाकिस्तान के साथ साझा आतंकवाद विरोधी अभियान की पैरवी की तथा तालिबान के साथ शांति प्रक्रिया में इस्लामाबाद का सहयोग मांगा. करजई एक दिन के आधिकारिक दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बातचीत की. शरीफ ने उन्हें हर संभव मदद […]
इस्लामाबाद : अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई ने आज पाकिस्तान के साथ साझा आतंकवाद विरोधी अभियान की पैरवी की तथा तालिबान के साथ शांति प्रक्रिया में इस्लामाबाद का सहयोग मांगा.
करजई एक दिन के आधिकारिक दौरे पर इस्लामाबाद पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से बातचीत की. शरीफ ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.
शरीफ ने कहा कि उनकी सरकार ने इस प्रतिबद्धता के साथ कार्यभार संभाला है कि बाहर एक शांतिपूर्ण माहौल पैदा किया जाएगा ताकि पाकिस्तान की घरेलू प्राथमिकताओं पर ध्यान केंद्रित किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










