अफगानिस्तान में बम धमाकों में कम से कम 13 लोगों की मौत

कंधार: अफगानिस्तान में कई बम धमाके होने से कम से कम 13 व्यक्तियों की मौत हो गयी.हेलमंद प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि आज का सबसे घातक हमला प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के बाहरी इलाके में एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किया गया. इस हमले में आठ लोगों की जान चली […]
कंधार: अफगानिस्तान में कई बम धमाके होने से कम से कम 13 व्यक्तियों की मौत हो गयी.हेलमंद प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता ने बताया कि आज का सबसे घातक हमला प्रांत की राजधानी लश्कर गाह के बाहरी इलाके में एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किया गया. इस हमले में आठ लोगों की जान चली गयी जबकि 23 अन्य घायल हो गए. मारे गए लोगों में छह आम नागरिक और दो पुलिस अधिकारी हैं.
पुलिस के अनुसार एक अन्य बम हमले में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गए.
उत्तरी अफगानिस्तान के बगलान प्रांत में अस्पताल के समीप एक अन्य बम धमाके में एक आम नागरिक मारा गया जबकि छह अन्य घायल हो गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










