जल्दी ही रुस का दौरा करेंगे स्नोडेन के पिता:वकील

मास्को : अमेरिकी खुफिया जानकारियों का खुलासा करने वाले एडुवर्ड स्नोडेन के पिता मास्को में अपने बेटे से मिलने जाना चाहते हैं और इसके लिए रुसी वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. स्नोडेन के रुस में शरण के लिए आवेदन भेजने में मदद करने वाले वकील ने यह जानकारी दी है.स्नोडेन के पिता […]
मास्को : अमेरिकी खुफिया जानकारियों का खुलासा करने वाले एडुवर्ड स्नोडेन के पिता मास्को में अपने बेटे से मिलने जाना चाहते हैं और इसके लिए रुसी वीजा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं. स्नोडेन के रुस में शरण के लिए आवेदन भेजने में मदद करने वाले वकील ने यह जानकारी दी है.स्नोडेन के पिता लोन स्नोडेन ने बुधवार को रुसी टीवी को दिए साक्षात्कार में यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि वे अपने बेटे को सुरक्षित देखना चाहते हैं.
वकील अनातोली कुचरिना ने रुसी समाचार एजेंसियों को बताया, आज टेलीफोन पर हुई बातचीत में हम :मैं और स्नोडेन : इस बात पर राजी हो गए कि मैं उसके साथ ही उसके पिता को रुस आने को कहूंगा.उन्होंने कहा, ‘‘मुङो उम्मीद है कि एक वीजा जारी करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा बीती 23 जून को हांग कांग से उड़ान भरने के बाद से एडवर्ड स्नोडेन शेरेमेत्येवो हवाईअड्डे के ट्रांजिट जोन में रह रहा है. उसने कभी भी औपचारिक तौर पर रुस की सीमा नहीं लांघी.
रुसी टीवी चैनल रोसिया 24 को दिए साक्षात्कार में लोन स्नोडेन ने कहा कि एफबीआई ने उनसे संपर्क किया और उन्हें रुस जाने का प्रस्ताव दिया था. उन्होंने इस प्रस्ताव को इस डर से स्वीकार नहीं किया कि कहीं उनका इस्तेमाल उनके बेटे पर दबाव बनाने के लिए न किया जाए.
वाशिंगटन स्टूडियो में प्रस्तोता ने कहा कि स्नोडेन को इस शो के बारे में और इसे देखने के लिए सूचित कर दिया गया है तो उसके पिता लोन ने अपने बेटे को अपनी शुभकामना दी और कहा कि वह सुरक्षित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










