गहरे रंग की लिपस्टिक लगाने पर रोक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:32 PM
अंकारा : तुर्की की एविएशन कंपनी टिर्कश एयरलाइंस ने अपनी एयर होस्टेस के लिए अजीबो-गरीब फरमान जारी किया है. कंपनी का कहना है कि वे लाल या गुलाबी रंग की लिपस्टिक नहीं लगायें. उसके इस फरमान को लेकर बहस भी शुरू हो गयी है. सोशल मीडिया में महिलाओं ने एयरलाइंस के इस कदम का जमकर […]
अंकारा : तुर्की की एविएशन कंपनी टिर्कश एयरलाइंस ने अपनी एयर होस्टेस के लिए अजीबो-गरीब फरमान जारी किया है. कंपनी का कहना है कि वे लाल या गुलाबी रंग की लिपस्टिक नहीं लगायें. उसके इस फरमान को लेकर बहस भी शुरू हो गयी है. सोशल मीडिया में महिलाओं ने एयरलाइंस के इस कदम का जमकर विरोध किया है.
कई युवतियों ने गहरे रंग की लिपस्टिक लगाकर फोटो खिंचवाये और उन्हें सोशल वेबसाइटों पर अपलोड कर दिया. खुद को यूरोप की फिजा में ढालने के लिए वर्षो से जद्दोजहद कर रही तुर्की की इस कंपनी के आदेश को तमाम लोग इस्लामीकरण की धारा में ले जाने वाला मान रहे हैं.
उधर, टर्किश एयरलाइंस ने गहरे रंग की लिपस्टिक लगाने पर पाबंदी के आदेश का बचाव करते हुए कहा है कि अब इस सर्विस सेक्टर में साधारण मेकअप को तवज्जो दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










