भारत ने 2015 तक सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए वार्ता का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के वर्तमान स्वरूप को आज के अनुरूप गंभीर रूप से अक्षम बताते हुये अगले साल यानि 2015 तक इस शक्तिशाली संस्था के स्वरूप में सुधार लाने की जरुरत पर बल दिया है. भारत ने कहा है कि इसके सुधार और विस्तार के बारे में वास्तविक वार्ता शुरु […]
संयुक्त राष्ट्र: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के वर्तमान स्वरूप को आज के अनुरूप गंभीर रूप से अक्षम बताते हुये अगले साल यानि 2015 तक इस शक्तिशाली संस्था के स्वरूप में सुधार लाने की जरुरत पर बल दिया है.
भारत ने कहा है कि इसके सुधार और विस्तार के बारे में वास्तविक वार्ता शुरु करने के लिए एक मसौदा पेश किया जाना चाहिए. भारत की तरफ से संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अशोक मुखर्जी ने इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र में बोलते हुए कहा कि सुरक्षा परिषद् के वर्तमान स्वरूप में सुधार नहीं होने की वजह से इसके कामकाज में कमियां महसूस हो रही हैं. इस कमियों का उल्लेख करते हुए मुखर्जी ने कहा कि यहां तक कि यह 15 सदस्यीय संस्था अपने मूल उद्देश्य को पूरा करने के मामले तक में विश्वास के साथ कदम उठाने में सक्षम नहीं है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इसकी प्रकृति प्रतिनिधित्व आधारित नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




