मोदी को सुनने के लिए जुटे लोगों में 100 बोहरा मुसलमान शामिल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Sep 2014 11:12 PM (IST)
विज्ञापन

न्यूयार्क : यहां मेडिसन स्कवायर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुनने के लिए जुटी भारतीय मूल के प्रवासियों की भीड में बोहरा मुसलमानों के 100 से अधिक लोगों का एक समूह भी है. पारंपरिक परिधान और टोपी पहने इस अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि देशभर से आए भारतीय मूल के अमेरिकी समाज के विभिन्न तबकों […]
विज्ञापन
न्यूयार्क : यहां मेडिसन स्कवायर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुनने के लिए जुटी भारतीय मूल के प्रवासियों की भीड में बोहरा मुसलमानों के 100 से अधिक लोगों का एक समूह भी है. पारंपरिक परिधान और टोपी पहने इस अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधि देशभर से आए भारतीय मूल के अमेरिकी समाज के विभिन्न तबकों में शामिल हैं. यह पहला मौका है जब भारतीय मूल के विभिन्न एसोसिएशनों द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम इतने बडे पैमाने पर आयोजित किया गया है.
इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष भरत बराई ने बताया कि आयोजकों को कार्यक्रम आयोजित करने के लिए 15 लाख डॉलर की जरुरत थी. उन्होंने करीब 20 लाख डॉलर जुटाए और अतिरिक्त राशि भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय को दान कर दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










