अफगानिस्तान : तालिबान के हमले में छह पुलिसकर्मियों की मौत

काबुल : देश के पूर्वोत्तर में कई पुलिस चौकियों पर हुए तालिबानियों के हमले में छह अधिकारियों की मौत हो गई हैं. बदखशां प्रांत में पुलिस प्रमुख जनरल फैजलुद्दीन अयार ने आज बताया कि तालिबानी हमलावरों के एक बड़े समूह ने यमगान जिले में हमला किया. उन्होंने बताया कि मुठभेड कल शुरु हुई थी जो […]
काबुल : देश के पूर्वोत्तर में कई पुलिस चौकियों पर हुए तालिबानियों के हमले में छह अधिकारियों की मौत हो गई हैं. बदखशां प्रांत में पुलिस प्रमुख जनरल फैजलुद्दीन अयार ने आज बताया कि तालिबानी हमलावरों के एक बड़े समूह ने यमगान जिले में हमला किया.
उन्होंने बताया कि मुठभेड कल शुरु हुई थी जो अब भी जारी है. पुलिस ने अतिरिक्त बल को घटनास्थल पर भेज दिया है. गोलीबारी में छह अधिकारियों के अलावा पांच आतंकवादी भी मारे गए हैं. तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. तालिबान ने मीडिया में जारी अपने बयान में कहा कि उसने यमगान जिला मुख्यालयों पर अपने सफेद झंडे फहरा दिए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










