शरीफ का लंदन दौरा,ब्रिटिश सांसदों ने पाक को मदद में कटौती की मांग की

Published at :30 Apr 2014 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
शरीफ का लंदन दौरा,ब्रिटिश सांसदों ने पाक को मदद में कटौती की मांग की

लंदन : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ब्रिटेन के दौरे पर आज ब्रिटिश सांसदों की एक रिपोर्ट का साया रहा जिसमें पाकिस्तान द्वारा इस्लामी चरमपंथ को रोकने में इस कोष के मददगार होने का सबूत दिये जाने तक इस देश को सहायता में कटौती की मांग की गई. कल यहां पहुंचे शरीफ को अंतरराष्ट्रीय […]

विज्ञापन

लंदन : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के ब्रिटेन के दौरे पर आज ब्रिटिश सांसदों की एक रिपोर्ट का साया रहा जिसमें पाकिस्तान द्वारा इस्लामी चरमपंथ को रोकने में इस कोष के मददगार होने का सबूत दिये जाने तक इस देश को सहायता में कटौती की मांग की गई.

कल यहां पहुंचे शरीफ को अंतरराष्ट्रीय विकास विभाग के सचिव जस्टिन ग्रीनिंग द्वारा ब्रिटेन द्वारा मदद दिये जाने का आश्वासन दिया गया. इसके कुछ घंटों बाद, ‘हाउस आफ कामन्स’ की अंतरराष्ट्रीय विकास प्रवर समिति की रिपोर्ट में पाकिस्तान को हर वर्ष 40 करोड पाउंड की राशि दिये जाने की समीक्षा की मांग की गई. ब्रिटिश सांसदों की समिति ने अपने विश्लेषण में पाया कि अगर पाकिस्तान इस्लामी चरमपंथ का सामना नहीं करता है तो इसकी संभावना कम है कि यह बजट इतना अधिक रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola