बंगाल पंचायत चुनाव : वोटिंग से पहले हिंसा से चिंतित राज्यपाल ने राज्य चुनाव आयोग को किया तलब

महामहिम सीवी आनंद बोस ने कहा कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा हर हाल में खत्म होनी चाहिए. दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में हुई हिंसा के बाद उन्होंने इलाके का दौरा किया. कहा कि चुनाव में जीत मतों की गिनती पर आधारित होनी चाहिए, न कि शवों की संख्या पर.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले हिंसा का दौर जारी है. लगातार हो रही हिंसा को रोकने के लिए क्या कदम उठाये जा रहे हैं, इस पर चर्चा के लिए राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने राज्य निर्वाचन आयोग राजीव सिन्हा को तलब किया है. राज्यपाल ने श्री सिन्हा को राजभवन बुलाया है. एक सप्ताह तक चले नामांकन के दौरान कई जिलों में हिंसा हुई. कम से कम 3 लोगों की मौत की भी खबर है. इस पर राज्यपाल ने एक दिन पहले ही चिंता जतायी थी. आज उन्होंने राज्य चुनाव आयोग को तलब किया है.
बंगाल में राजनीतिक हिंसा हर हाल में खत्म हो : गवर्नर
महामहिम सीवी आनंद बोस ने कहा कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा हर हाल में खत्म होनी चाहिए. दक्षिण 24 परगना के भांगड़ में हुई हिंसा के बाद उन्होंने इलाके का दौरा किया. कहा कि चुनाव में जीत मतों की गिनती पर आधारित होनी चाहिए, न कि शवों की संख्या पर. भांगड़ में राजनीतिक हिंसा में इंडियन सेकुलर फ्रंट (आइएसएफ) एवं तृणमूल कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता की मौत हो गयी, जबकि दर्जन भर से ज्यादा घायल हुए.
राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भांगड़ का किया दौरा
घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को राज्यपाल डॉ सीवी आनंद बोस ने भांगड़ क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में राज्यपाल ने कहा कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा हर हाल में खत्म होनी चाहिए. राज्य के कुछ हिस्सों में कुछ अवांछित घटनाएं हुईं हैं. किसी भी तरह की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जायेगी और इसे हर हाल में रोकना होगा.
ममता बनर्जी के साथ हुई है चर्चा : राज्यपाल
उन्होंने कहा कि चुनाव में जीत मतों की गिनती पर आधारित होनी चाहिए, न कि शवों की संख्या पर. राज्यपाल ने यह भी कहा कि पहले ही मौजूदा स्थिति पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ चर्चा हुई है. मुख्यमंत्री मेरी संवैधानिक सहयोगी हैं. हमने जो चर्चा की, उसे सार्वजनिक तौर पर साझा नहीं किया जा सकता. हां, यह जरूर है कि निश्चित रूप से संविधान के तहत राज्यपाल से जो भी उम्मीद की जाती है, वह किया जायेगा.
Also Read: पंचायत चुनाव में केंद्रीय बलों की तैनाती को लेकर ममता बनर्जी सरकार ने दायर की पुनर्विचार याचिका
बीडीओ कार्यालय भी गये राज्यपाल
भांगड़ दौरे के दौरान राज्यपाल विजयगंज बाजार भी गये. वहां उन्होंने आइएसएफ कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से भी बातचीत की. वह भांगड़ स्थित बीडीओ कार्यालय भी गये, जहां राजनीतिक हिंसा की घटनाएं हुई थीं. राज्यपाल ने यहां प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से बातचीत की. उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनाव में नामांकन दाखिल करने के दौरान दक्षिण 24 परगना के भांगड़ समेत अन्य जिलों में हिंसक झड़पें हुई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




