Live Updates

Bengal Election LIVE: मां को सताओ, माटी को लूटो और मानुष का रक्त बहाओ…ममता के स्लोगन पर पीएम मोदी का वार

Updated:
विज्ञापन

Live पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव Updates: चुनाव के पांचवे चरण के मतदान से पहले प्रचार अभियान तेज हो गया है. बर्दवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली शुरू हो गई है. पीएम मोदी बंगाल में आज तीन रैली करेंगे. पीएम की रैली के साथ ही अमित शाह का भी सिलीगुड़ी में रोड शो है. इधर, ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की भी नदिया जिले के रानाघाट में रैली शुरू हो गई है. ममता बनर्जी आज नुसरत जहां (Nusarat Jahan) के संसदीय क्षेत्र बशीरहाट में भी रैली को संबोधित करेंगी. वहीं सीपीएम ने कूचबिहार हिंसा को लेकर चुनाव की रिपोर्ट पर सवाल उठाया है. बता दें कि पांचवे चरण का चुनाव प्रचार अभियान जोरों पर है. इस चरण में राज्य के 45 सीटों पर मतदान होगा. Bengal Assembly Election 2021 से जुड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए…

विज्ञापन

टीएमसी के स्लोगन पर पीएम का वार

पीएम मोदी ने टीएमसी के स्लोगन पर हमला किया है. पीएम ने कहा ‘TMC का मार्ग रहा है- मां को सताओ, माटी को लूटो, मानुष का रक्त बहाओ. बिहार के एक पुलिस अफसर की बंगाल में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. मां ने जब अपने बेटे का शव देखा, तो उसने दम तोड़ दिय. क्या उस पुलिस अफसर की मां, आपके लिए मां नहीं थीं दीदी?’

अमित शाह ने कहा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि दीदी और उनके लोग मेरे इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. मैं पॉकेट में लेकर इस्तीफा घूम रहा हूं. अगर आपको चाहिए तो मैं इस्तीफा फेंक दे रहा हूं. उन्होंने भीड़ से पूछा कि क्या मुझे इस्तीफा देना चाहिए?

पीएम ने कहा

पीएम ने कहा कि दीदी की दुर्नीति ने बंगाल के गरीब और मिडिल क्लास के स्वास्थ्य के साथ बहुत बड़ा खेला किया है.आयुष्मान भारत से यहां के गरीब को पूरे देश में कहीं भी 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलना था. दीदी ने ऐसे होने नहीं दिया.

अमित शाह का रोड शो शुरू

कलीम्पोंग में अमित शाह का रोड शो शुरू हो गया है. अमित शाह आज बंगाल में दो रोड शो और दो रैली करेंगे.

दिल्ली में भी होगा खेला- ममता

बशीरहाट की एक रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि वे रोज जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन बंगाल लोग उन्हें चकमा दे देंगे. ममता ने आगे कहा कि बंगाल के लोग आने वाले समय में दिल्ली में खेला करेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola