ePaper

Bengal Chunav 2021 : Nusrat Jahan ने शेयर किया पीएम मोदी का Video, कहा- बंगालियों से जुड़ने के लिए टेलीप्रॉम्पटर का करते हैं इस्तेमाल

Updated at : 25 Feb 2021 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : Nusrat Jahan ने शेयर किया पीएम मोदी का Video, कहा- बंगालियों से जुड़ने के लिए टेलीप्रॉम्पटर का करते हैं इस्तेमाल

Nusrat jahan Attack Pm narendra modi, video : बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले नुसरत जहां ने पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में पीएम मोदी बंगाली में बोलते नजर आ रहे हैं, वहीं माइक के आगे में दो टेलीप्रॉम्पटर भी लगा दिख रहा है. नुसरत ने इस वीडियो के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है.

विज्ञापन

Bengal Election 2021 : बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले नुसरत जहां ने पीएम नरेंद्र मोदी की रैली का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में पीएम मोदी बंगाली में बोलते नजर आ रहे हैं, वहीं माइक के आगे में दो टेलीप्रॉम्पटर भी लगा दिख रहा है. नुसरत ने इस वीडियो के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीएम मोदी की हुगली रैली के दौरान की है.

टीएमसी सांसद नुसरत जहां (Nusrat Jahan) ने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो पीएम मोदी की हुगली रैली के दौरान की है. पीएम मोदी वीडियो में बंगाली को लोगों को संबोधित करते हुए दिख रहे हैं. वहींं माइक के आगे में दो टेलीप्रॉम्पटर भी लगा हुआ है. नुसरत ने इसी को लेकर निशाना साधा है.

क्या लिखा है नुसरत ने- नुसरत जहां ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘पीएम मोदी बंगालियों के कुछ वोट पाने के लिए टेलीप्रॉम्पटर का इस्तेमाल कर रहे हैं. अब यह साबित हो चुका है कि बीजेपी बंगाल की जनता से एकदम कट चुकी है. नुसरत ने आगे लिखा कि पीएम मोदी अब खुद बीजेपी की नौटंकी का पिटारा खोल देते हैं.’

बीजेपी पर लगातार हमलावर है नुसरत – बता दें कि नुसरत जहां सोशल मीडिया के माध्यम से बीजेपी पर लगातार हमलावर है. नुसरत पहले भी कई बार ट्वीट कर बीजेपी को घेर चुकी है. बता दें कि नुसरत जहां वर्तमान में बशीरहाट सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद है.

Also Read: Bengal Chunav 2021 : अब इस दिग्गज नेता ने किया Mamata Banerjee की पार्टी के खिलाफ बगावत, PK पर भी जमकर बरसे

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola