ePaper

यास से नुकसान का पता लगाएगी MHA की टीम, सोमवार से दक्षिण 24 परगना से तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत

Updated at : 06 Jun 2021 9:50 PM (IST)
विज्ञापन
यास से नुकसान का पता लगाएगी MHA की टीम, सोमवार से दक्षिण 24 परगना से तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत

Yaas Cyclone Damage In Bengal: पिछले दिनों आए यास चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल को कितना नुकसान हुआ है? इस सवाल का जवाब खोजने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम रविवार रात करीब 9.30 बजे कोलकाता पहुंच गई. टीम तीन दिनों तक राज्य में यास चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करेगी.

विज्ञापन

पिछले दिनों आए यास चक्रवात के कारण पश्चिम बंगाल को कितना नुकसान हुआ है? इस सवाल का जवाब खोजने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय की टीम रविवार रात करीब 9.30 बजे कोलकाता पहुंच गई. टीम तीन दिनों तक राज्य में यास चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करेगी. टीम के एक सदस्य के मुताबिक वो दक्षिण 24 परगना के विभिन्न जिलों का दौरा करके यास चक्रवात से हुए नुकसान का पता लगाएंगे. पीएम नरेंद्र मोदी भी पश्चिम बंगाल का हवाई सर्वे कर चुके हैं.

Also Read: Bengal Board Exams Update: कोरोना काल में 10वीं और 12वीं की परीक्षा संभव?, बोर्ड ने 7 जून की दोपहर 2 बजे तक मांगा सुझाव

बंगाल की खाड़ी से 26 मई को ओड़िशा और पश्चिम बंगाल पहुंचे यास चक्रवात के कारण दोनों राज्यों को काफी नुकसान हुआ था. यास चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी भी दोनों राज्यों का दौरा कर चुके हैं. पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में पीएम मोदी ने विशेष समीक्षा बैठक भी की थी. कलाईकुंडा में पीएम नरेंद्र मोदी की समीक्षा बैठक के बाद पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओड़िशा के लिए 1,000 करोड़ रुपए के राहत पैकेज का ऐलान हुआ था.

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने यास चक्रवात से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से 20,000 करोड़ रुपए की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि यास चक्रवात के कारण 18 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. उन्हें तुरंत मदद देने की जरुरत है. सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र पर चक्रवात पीड़ितों को राहत सामग्री और मुआवजा देने में भेदभाव का आरोप भी लगाया था.

Also Read: नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और उनके भाई पर FIR दर्ज, TMC का राहत सामग्री चुराने का आरोप

राज्य सरकार ने पश्चिम बंगाल में आए यास चक्रवात से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए सैटेलाइट की मदद लेने का फैसला लिया था. राज्य सरकार का दावा था कि सैटेलाइट के जरिए यास चक्रवात से हुए नुकसान का सही से आकलन किया जा सकता है. राज्य सरकार का कहना था कि सैटेलाइट इमेज के आधार पर नुकसान की समीक्षा की जाएगी. इससे नुकसान की सही जानकारी मिल सकेगी. इसी के आधार पर चक्रवात पीड़ितो को राज्य सरकार मुआवजा भी देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola