ePaper

West Bengal : दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता में सारी रात चलेगी मेट्रो, संख्या भी बढ़ाई गई

Updated at : 17 Sep 2022 11:21 AM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : दुर्गापूजा के दौरान कोलकाता में सारी रात चलेगी मेट्रो, संख्या भी बढ़ाई गई

दुर्गापूजा के दौरान लोगों को घूमने में दिक्क्त ना हो इसके लिये मेट्रो की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है.इसके साथ ही मेट्रो की ओर से घोषणा की गई है कि दुर्गापूजा के दौरान सारी रात यानि सुबह 4 बजे तक मेट्रो परिसेवा दी जाएगी.

विज्ञापन

Durga Puja : दुर्गापूजा को लेकर महानगर में जोरों से तैयारियां चल रही हैं. ऐसे में मेट्रो रेलवे पूजा में दर्शनार्थियों का सबसे आसान साधन होता है. कोलकाता में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर कोलकाता मेट्रो ने महासप्तमी से नवमी तक तड़के चार बजे तक मेट्रो परिसेवा चलाने की घोषणा की है. ऐसे में दुर्गापूजा घूमने वाले लोगों को काफी आसानी होगाी. कोरोना के बाद पहली बार लोग बिना पाबंदी के दुर्गापूजा घूम पाएंगे.

सप्तमी से नवमी तक दोपहर एक बजे से शुरू होगी मेट्रो सेवा

मेट्रो की ओर से जारी बयान के अनुसार सप्तमी, अष्टमी और नवमी यानी 2, 3 और 4 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे दमदम और कवि सुभाष से पहली मेट्रो चलेगी. दिन की पहली मेट्रो दोपहर 1 बजे दक्षिणेश्वर से छूटेगी. वहीं दिन की आखिरी मेट्रो दमदम और कविसुभाष से सुबह 4 बजे छूटेगी. आखिरी मेट्रो दक्षिणेश्वर मेट्रो स्टेशन से सुबह 3:48 बजे छूटेगी. पहली मेट्रो दमदम, दक्षिणेश्वर और कवि सुभाष से 5 अक्टूबर दशमी को दोपहर 1 बजे रवाना होगी. दमदम और कवि सुभाष से आखिरी मेट्रो रात 10 बजे रवाना होगी. यह दक्षिणेश्वर से रात 9:48 बजे प्रस्थान करेगी. 6, 7 और 8 अक्टूबर यानी एकादशी, द्वादशी और त्रयोदशी को पहली मेट्रो कवि सुभाष और दमदम से सुबह 6.50 बजे रवाना होगी. सुबह सात बजे दक्षिणेश्वर से प्रस्थान करेगी. उन तीन दिनों में आखिरी मेट्रो दमदम और कवि सुभाष से रात 9:40 बजे छूटेगी. दक्षिणेश्वर से आखिरी मेट्रो रात 9:28 बजे छूटेगी.

Also Read: पार्थ चटर्जी ने कोर्ट में लगाई गुहार कहा- राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया, जमानत देकर मुझे जीने दें
सियालदह से सेक्टर 5 तक भी मेट्रो शेड्यूल में हुआ परिवर्तन

मेट्रो रेल की ओर से यह भी घोषणा की गई है कि सियालदह से साल्टलेक सेक्टर 5 तक चलने वाली ईस्ट-वेस्ट मेट्रो पूजा के दिनों में अपनी पहली और आखिरी सेवाएं कब चलाएगी. 2 से 4 अक्टूबर तक सप्तमी से नवमी तक पहली मेट्रो सियालदह से सेक्टर 5 के लिए सुबह 11.55 बजे रवाना होगी. पहली मेट्रो साल्टलेक सेक्टर फाइव से दोपहर 12 बजे रवाना होगी. उन तीन दिनों में आखिरी मेट्रो रात 11:35 बजे सियालदह से छूटेगी. सेक्टर 5 से आखिरी मेट्रो रात 11:40 बजे निकलेगी. दशमी को पहली मेट्रो सियालदह से सुबह 11:55 बजे, सेक्टर 5 से दोपहर 12:00 बजे रवाना होगी. आखिरी मेट्रो सियालदह से शाम 7:35 बजे, सेक्टर पांच मेट्रो स्टेशन से शाम 7:40 बजे छूटेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola