ePaper

ममता बनर्जी को क्या फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए? जानिए एग्जिट पोल में क्या रही जनता की राय

Updated at : 29 Apr 2021 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी को क्या फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए? जानिए एग्जिट पोल में क्या रही जनता की राय

Bengal Exit Poll Result 2021: बंगाल चुनाव के आठवें चरण की वोटिंग के बाद सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी थीं. सबके मन में एक ही सवाल था. क्या ममता बनर्जी को फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए? एग्जिट पोल में जनता की क्या राय रहेगी. जनता की राय आ गयी है. अब तक जिन तीन एजेंसियों का एग्जिट पोल आया है, उनमें रिपब्लिक भारत-सीएनएक्स को छोड़कर सभी में ममता बनर्जी की सरकार बनती दिख रही है.

विज्ञापन

कोलकाता : बंगाल चुनाव के आठवें चरण की वोटिंग के बाद सबकी निगाहें एग्जिट पोल पर टिकी थीं. सबके मन में एक ही सवाल था. क्या ममता बनर्जी को फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए? एग्जिट पोल में जनता की क्या राय रहेगी. जनता की राय आ गयी है. अब तक जिन तीन एजेंसियों का एग्जिट पोल आया है, उनमें रिपब्लिक भारत-सीएनएक्स को छोड़कर सभी में ममता बनर्जी की सरकार बनती दिख रही है.

टाइम्स नाउ-सी वोटर ने ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को 158 सीटें दी हैं, तो एबीपी-सी-वोटर ने 152 से 164 सीटें सत्तारूढ़ दल को मिलने का अनुमान जताया है. वहीं, रिपब्लिक भारत-सीएनएक्स ने बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने की संभावना जतायी है. उसने भाजपा को 138 से 148 सीटें मिलने का अनुमान जताया है, तो टीएमसी को 126 से 136. बहुमत के लिए 148 सीट जरूरी है.

सबसे बुरी दशा कांग्रेस-लेफ्ट फ्रंट-आइएसएफ गठबंधन संयुक्त मोर्चा का होता दिख रहा है. ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए बने इस मोर्चा को अधिकतम 25 सीटें मिलने की संभावना एग्जिट पोल में जतायी गयी है. टाइम्स नाउ-सी वोटर ने तृणमूल को 158, भाजपा को 115 और लेफ्ट-कांग्रेस-आइएसएफ गठबंधन को 19 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

Also Read: 65 फीसदी एससी-एसटी और 13 फीसदी मुसलमानों ने भाजपा को दिया वोट- पोलस्ट्रैट-टीवी9 भारतवर्ष का एग्जिट पोल

एबीपी सी वोटर के सर्वे की बात करें, तो उसने टीएसमी को 152 से 164, तो भाजपा को 109 से 121 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है. इस सर्वे में लेफ्ट+कांग्रेस+आइएसएफ के गठबंधन को 14 से 25 सीटें मिलने का अनुमान जताया है.

एक और न्यूज चैनल रिपब्लिक भारत ने सीएनएक्स के साथ मिलकर एग्जिट पोल किया है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस को 126 से 136, भाजपा को 138 से 148 और लेफ्ट+कांग्रेस+आइएसएफ को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है.

Also Read: Bengal Exit Polls Latest Update: बंगाल में लगातार बढ़ते तृणमूल कांग्रेस के वोट पर बीजेपी ने इस बार लगाया ब्रेक, ममता को बहुमत

उल्लेखनीय है कि बंगाल में इस बार 8 चरणों में चुनाव कराये गये. पहले चरण की वोटिंग 27 मार्च को हुई, जबकि दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें चरण की वोटिंग क्रमश: 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुई. 292 सीटों की मतगणना 2 मई को होगी.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola