तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे जेपी नड्डा व मोहन भागवत, हावड़ा में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में होंगे शामिल
Published by : Shinki Singh Updated At : 12 Aug 2023 11:34 AM
जेपी नड्डा का पंचायत चुनाव में पार्टी के विजयी उम्मीदवारों और चुनावी हिंसा के पीड़ितों से साइंस सिटी ऑडिटोरियम में मिलने का कार्यक्रम है. वहीं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत संघ के भवन 'केशव भवन' में लगातार तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने तीन दिवसीय बंगाल दौरे के मद्देनजर शुक्रवार रात कोलकाता पहुंच गये . वह अगले साल होनेवाले लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी की स्थिति का आकलन करने के लिए प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. भाजपा के एक नेता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष शनिवार को हावड़ा में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में शामिल होंगे. इसके बाद शाम को पंचायत चुनाव में पार्टी के विजयी उम्मीदवारों और चुनावी हिंसा के पीड़ितों से साइंस सिटी ऑडिटोरियम में मिलने का कार्यक्रम है. रविवार को राज्य से पार्टी के सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों – सांसदों, विधायकों और जिला परिषद सदस्यों के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर बंगाल में पार्टी की सांगठनिक स्थिति का अवलोकन करेंगे. नड्डा दक्षिणेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे.
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और सरसह कार्यवाहक हांसबोले दत्तात्रेय शुक्रवार को कोलकाता पहुंच गये. दोनों संघ के भवन ‘केशव भवन’ में लगातार तीन दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस मौके पर संघ के तीन प्रांतों के बंगाल, बिहार (पूर्व क्षेत्र) व असम (पूर्वोत्तर भारत) के चुनिंदा प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी. संघ के सूत्रों के मुताबिक, यह एक रुटीन बैठक है. इसमें कुल 25 प्रतिनिधि (पदाधिकारी) हिस्सा ले रहे हैं, जहां संघ के कार्यों का लेखा-जोखा व उसके विस्तार की योजना पर चर्चा होने की उम्मीद होगी.
Also Read: राज्यपाल के रवैये पर ममता ने दिखायी नाराजगी, कहा कुलपति विधेयक पर करें हस्ताक्षर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










