ePaper

बंगाल पंचायत चुनाव : मतगणना जारी, भाजपा ने टीएमसी पर बोला हमला, ममता बनर्जी को कहा निर्ममता बंद्योपाध्याय

Updated at : 11 Jul 2023 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
बंगाल पंचायत चुनाव : मतगणना जारी, भाजपा ने टीएमसी पर बोला हमला, ममता बनर्जी को कहा निर्ममता बंद्योपाध्याय

बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद मतगणना के बीच भाजपा नेता संबित पात्रा ने सूबे की मुखिया ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है. ममता बनर्जी को निर्ममता बंद्योपाध्याय करार देते हुए संबित पात्रा ने पूछा कि ममता जी क्या यही आपका लोकतंत्र है?

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद मतों की गणना जारी है. बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा के बाद मतगणना के दौरान भी कई जगह से हिंसा की खबरें आयीं. दक्षिण 24 परगना में बूथ के बाहर बम फटने की खबर है. कई जगह हिंसक झड़प हुई है. इस बीच, पंचायत चुनावों में हिंसा के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. कहा कि पश्चिम बंगाल में सरकार प्रायोजित हिंसा हो रही है, जिसमें लोग मारे जा रहे हैं.

संबित पात्रा ने ममता बनर्जी से पूछा – क्या यही आपका लोकतंत्र है?

नयी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने ममता बनर्जी को निर्ममता बंद्योपाध्याय करार दिया. उन्होंने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो से पूछा कि ममता बनर्जी जी क्या यही आपका लोकतंत्र है. अगर भाजपा शासित किसी राज्य में ऐसी कोई घटना हुई होती, आज पटना, बेंगलुरु और अन्य राज्यों में हाथों में हाथ डालकर तस्वीरें खिंचवाने वाले लोग हंगामा खड़ा कर देते. आज सब चुप हैं.

राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर भाजपा का तंज

संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला बोला. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं को नहीं मारा गया है. जिन लोगों की हत्या हुई है, उसमें कांग्रेस और वाम दलों के कार्यकर्ता भी हैं. बंगाल में कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि हमारे कार्यकर्ताओं को मारा गया है, लेकिन देश भर में मोहब्बत की दुकान खोलने वाले राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर मौन साध लिया है.

सत्ता के लिए राहुल को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हत्या भी मंजूर : संबित पात्रा

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा पर राहुल गांधी का मुंह नहीं खुल रहा है, क्योंकि वह येन-केन-प्रकारेण देश की सत्ता चाहते हैं. वे देश पर शासन करना चाहते हैं. यही वजह है कि बंगाल में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और राहुल गांधी ने मौन साध रखा है. अगर कांग्रेस कार्यकर्ता भी मारे जा रहे हैं, तो राहुल गांधी को मंजूर है, क्योंकि अगर अभी चुप रहेंगे, तो सत्ता मिलने की संभावना ज्यादा है. इसलिए उन्हें कांग्रेसियों की हत्या भी मंजूर है.

पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से अब तक 38 मरे

बता दें कि 8 जून 2023 को पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद से ही बंगाल में हिंसा का दौर शुरू हो गया. 8 जुलाई 2023 को मतदान के दिन भी जमकर हिंसा हुई. सिर्फ एक दिन में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है. हालांकि, आधिकारिक तौर पर 10 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. चुनाव की घोषणा से 696 बूथों पर पुनर्मतदान तक 38 लोगों की मौत हुई. मतगणना के दिन भी कई जगह पर हिंसक झड़प हुई. तोड़फोड़ और बमबाजी की भी सूचना है.

Also Read: Bengal Panchayat Chunav Result 2023 LIVE : मतगणना के बीच बंगाल में हिंसा जारी, कहीं मारपीट-बमबारी, कहीं आगजनी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola