Bengal Chunav 2021: साॅल्टलेक में फिर भिड़े BJP और TMC के समर्थक, दो घायल

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Apr 2021 3:52 PM

विज्ञापन

Bengal News In Hindi : राज्य विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दिन सॉल्टलेक के शांतिनगर में तृणमूल और भाजपा समर्थकों में हुई मारपीट की घटना के बाद फिर से दोनों दलों के समर्थक आपस में भिड़ गये. सॉल्टलेक के दत्ताबाद इलाके में तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट में भाजपा के दो समर्थक घायल बताये जा रहे हैं.

विज्ञापन

कोलकाता: राज्य विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान के दिन सॉल्टलेक के शांतिनगर में तृणमूल और भाजपा समर्थकों में हुई मारपीट की घटना के बाद फिर से दोनों दलों के समर्थक आपस में भिड़ गये. सॉल्टलेक के दत्ताबाद इलाके में तृणमूल और भाजपा समर्थकों के बीच मारपीट में भाजपा के दो समर्थक घायल बताये जा रहे हैं. वहीं, तृणमूल के तीन समर्थकों के घरों में तोड़फोड़ करने का आरोप है. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया. घटना के बाद से इलाके में तनाव है.

जानकरी के मुताबिक, दत्ताबाद के डियर क्लब के पास भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. आरोप है कि विधाननगर नगरपालिका के निवर्तमान तृणमूल पार्षद निर्मल दत्ता के नेतृत्व में कुछ तृणमूल समर्थकों ने हमला किया. इधर, तृणमूल ने आरोप लगाया है कि निर्मल दत्ता की हत्या की कोशिश में कुछ भाजपा समर्थक हमला करने आये थे.

Also Read: ‘BJP और TMC में नहीं है कोई फर्क, दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू’- नंदीग्राम से CPIM कैंडिडेट मीनाक्षी मुखर्जी का बड़ा बयान

जानकरी के मुताबिक, दत्ताबाद के डियर क्लब के पास भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. आरोप है कि विधाननगर नगरपालिका के निवर्तमान तृणमूल पार्षद निर्मल दत्ता के नेतृत्व में कुछ तृणमूल समर्थकों ने हमला किया. इधर, तृणमूल ने आरोप लगाया है कि निर्मल दत्ता की हत्या की कोशिश में कुछ भाजपा समर्थक हमला करने आये थे.

इसके पहले ही उसे पकड़ लिया गया. खबर पाकर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति को हिरासत में लिया है. भाजपा का आरोप है कि तृणमूल नेता के इशारे पर हमले हुए हैं. दोनों पक्षों की ओर से अभी तक उक्त घटना की लिखित शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है.

Also Read: Bengal Election 2021: बंगाल की इन दो सीटों पर 13 मई को होगा मतदान, जानें वजह

Posted By: Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola