ePaper

Bengal News: दीवार लेखन को लेकर BJP वर्कर का सिर फोड़ा, TMC पर आरोप

Updated at : 26 Mar 2021 11:33 AM (IST)
विज्ञापन
Bengal News: दीवार लेखन को लेकर BJP वर्कर का सिर फोड़ा, TMC पर आरोप

Bengal News in Hindi: तृणमूल नेता व पूर्व पार्षद शेख नजीमुद्दीन के नेतृत्व में कुछ लोगों ने आकर बाधा दिया और विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया.कार्यकर्ताओं के घरों पर भी हमला किया गया. घटना की खबर पाकर मौके पर भाजपा उम्मीदवार डॉ. अर्चना मजूमदार पहुंची थीं. इलाके में फायरिंग की गयी. उनका कहना है कि पुलिस निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रही है.

विज्ञापन

कोलकाता: उत्तर 24 परगना जिले के निमता थाना अंतर्गत उत्तर दमदम नगरपालिका के 34 नंबर वार्ड में बुधवार रात दीवार लेखन को लेकर हंगामा हुआ. आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया, जिसमें एक कार्यकर्ता का सिर भी फट गया है. घटना के खिलाफ भाजपा समर्थकों ने देर रात निमता थाने का घेराव किया और रास्ता अवरोध कर टायर जलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

थाना के समक्ष प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की भी हुई. बाद में स्थिति को नियंत्रित किया गया. जानकारी के मुताबिक, जख्मी भाजपा कार्यकर्ता का नाम नुरूल हक है. बुधवार रात नुरूल व उसके साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ता इलाके में दीवार लेखन कर रहे थे. बैनर व पोस्टर भी लगा रहे थे.

आरोप है कि तभी तृणमूल नेता व पूर्व पार्षद शेख नजीमुद्दीन के नेतृत्व में कुछ लोगों ने आकर बाधा दिया और विरोध करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया. कार्यकर्ताओं के घरों पर भी हमला किया गया. घटना की खबर पाकर मौके पर भाजपा उम्मीदवार डॉ. अर्चना मजूमदार पहुंची थीं. उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस के सामने ही तृणमूल के लोगों ने उनसे भी बदसलूकी की. उन पर ईंट-पत्थर फेंके गये. इलाके में फायरिंग की गयी. वह बचते-बचाते किसी तरह से निकलीं. उनका कहना है कि पुलिस निष्पक्ष होकर काम नहीं कर रही है.

इधर, तृणमूल ने भाजपा के आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि तृणमूल कांग्रेस के पहले से लिखी गयी दीवारों पर भाजपा कार्यकर्ता अपना दीवार लेखन कर रहे थे, जिसका विरोध करने पर भाजपा के लोगों ने ही हमला किया. भाजपा दंगा लगाने की कोशिश कर रही है. इधर, पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत हुई है. पुलिस जांच कर रही है.

Also Read: Bengal Election 2021: हिंदू धर्म का अपमान कर रही हैं ममता दीदी, BJP सांसद अर्जुन सिंह का आरोप

Posted By- Aditi Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola