Photos : आसनसोल में चंद्रयान-3 की थीम पर किया गया गणेश पूजा का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

पूजा पंडाल की थीम चंद्रयान-3 रखा गया है. जो कि यहां के लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. लाइटिंग के साथ ही पूजा पंडाल को काफी खूबसूरती से सजाया गया है. चंद्रयान-3 को देखने के लिये लोगों की भीड़ उमड़ने लगी है.

विज्ञापन
undefined

आसनसोल, राम कुमार : पश्चिम बंगाल के आसनसोल रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी टाइगर क्लब के द्वारा गणेश पूजा का आयोजन धूम-धाम से किया गया. इस पूजा पंडाल की थीम चंद्रयान-3 रखा गया है. जो कि यहां के लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है.

विज्ञापन
undefined

इस पूजा पंडाल का उद्घाटन आसनसोल मंडल रेल प्रबंधक चेतन नंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस कार्यक्रम में पूजा – अर्चना के साथ ही बच्चों के लिये संस्कृत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था.

undefined

जितने भी मुख्य अतिथि आए थे उनको सम्मानित किया गया. इसके साथ ही क्लब के सदस्य नीरू रावत ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन काफी लंबे समय से किया जा रहा है.

undefined

क्लीन आसनसोल एंड ग्रीन आसनसोल के जगह-जगह पर बैनर लगाये गये है. इस मौके पर मुख्य अतिथि सीनियर डिवीजनल पर्सनल ऑफिसर बबल यादव, सिनियर डिविजनल सिक्योरिटी कमिश्नर राहुल राज, सीनियर टीईई इलेक्ट्रिकल जनरल अजय कुमार, सीनियर डिवीजनल फाइनेंशियल मैनेजर सरोज कुमार, सीनियर डीइएन कोऑर्डिनेटर सचिन सुमन मुख्य रुप से उपस्थित रहें.

undefined

पूजा पंडाल में काफी सुंदर सजावट किया गया है. लाइटिंग की विशेष व्यवस्था की गई है. इस बार गणेश पूजा में चाइनीज लाइट से पूजा पंडाल व परिसर को सजाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola