Photos : अग्निमित्रा पाॅल के नेतृत्व में आसनसोल में 'मेरी माटी मेरा देश' कार्यक्रम के दौरान बवाल
Published by : Shinki Singh Updated At : 04 Oct 2023 4:37 PM
हालांकि अग्निमित्रा पाॅल का कहना है कि हमारी रैली को रोका जा रहा है जबकि तृणमूल समथकों की रैली को लेकर पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं है. गौरतलब है कि आसनसोल में अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी के विरोध में तृणमूल की ओर से भी जगह-जगह पर रैली निकाली जा रही है.

आसनसोल ,राम कुमार : पश्चिम बंगाल के आसनसोल में अग्निमित्रा पाॅल के नेतृत्व में बीजेपी के ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत मिट्टी संग्रह कार्यक्रम के दौरान निकाली गई रैली को लेकर अचानक काफी हंगामा शुरु हो गया. पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रैली को रोकने की कोशिश की.

बीजेपी समर्थकों बैरिकेड तोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे. इस दौरान पुलिस के साथ बीजेपी समर्थकों की झड़प की घटना सामने आई है. पुलिस का कहना है कि इस रैली के लिये पुलिस की ओर से कोई अनुमति नहीं मांगी गई थी.

मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. हालांकि अग्निमित्रा पाॅल का कहना है कि हमारी रैली को रोका जा रहा है जबकि तृणमूल समथकों की रैली को लेकर पुलिस की कोई प्रतिक्रिया नहीं है. गौरतलब है कि आसनसोल में अभिषेक बनर्जी की गिरफ्तारी के विरोध में तृणमूल की ओर से भी जगह-जगह पर रैली निकाली जा रही है.

बाद में बीजेपी नेता और विधायक अग्निमित्रा पॉल को पुलिस ने हिरासत में लिया.दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस के प्रदर्शन पर अग्निपॉल मित्रा ने सीधे ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर निशाना साधा था.

बीजेपी का आरोप है कि कार्यक्रम की इजाजत सात दिन पहले लेने के बाद पुलिस ने इसमें रुकावट डाली, हालांकि पुलिस ने इस आरोप से इनकार कर दिया है.

स्थानीय बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पॉल के साथ आगे बढ़ रहे लोगों को जब पुलिस ने रोका तो उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए और वह आगे बढ़ गए. पुलिस ने इस दौरान लोगों को रोकने की कोशिश भी की. बाद में पुलिस ने अग्निमित्रा पॉल डिटेन किया और तमाम कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में उन्हें थाने ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










