ePaper

अभिषेक की जगह सायोनी घोष तृणमूल यूथ विंग की अध्यक्ष बनी, ममता बनर्जी ने भतीजे को बनाया महासचिव

Updated at : 05 Jun 2021 4:24 PM (IST)
विज्ञापन
अभिषेक की जगह सायोनी घोष तृणमूल यूथ विंग की अध्यक्ष बनी, ममता बनर्जी ने भतीजे को बनाया महासचिव

Bengal Politics Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में तृणमूल कांग्रेस ने हैट्रिक बनाकर इतिहास रच दिया था. इस शानदार उपलब्धि के बाद टीएमसी की शनिवार को कोलकाता के कालीघाट में मेगा मीटिंग का आयोजन किया गया. टीएमसी सांसद और यूथ विंग के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी को नई जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है. उनकी जगह सायोनी घोष तृणमूल कांग्रेस यूथ विंग की अध्यक्ष बनाई गई हैं. वहीं, टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार को पार्टी की महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है.

विज्ञापन

Bengal Politics Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट में तृणमूल कांग्रेस ने हैट्रिक बनाकर इतिहास रच दिया था. इस शानदार उपलब्धि के बाद टीएमसी की शनिवार को कोलकाता के कालीघाट में मेगा मीटिंग का आयोजन किया गया. कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन में तृणमूल कांग्रेस की मेगा मीटिंग में कई अहम फैसले भी लिए गए.

टीएमसी सांसद और यूथ विंग के अध्यक्ष अभिषेक बनर्जी को नई जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है. उनकी जगह सायोनी घोष तृणमूल कांग्रेस यूथ विंग की अध्यक्ष बनाई गई हैं. वहीं, टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार को पार्टी की महिला इकाई का अध्यक्ष बनाया गया है. कुणाल घोष को पार्टी का राज्य महासचिव नियुक्त किया गया है.

Also Read: PM मोदी नहीं, सर्टिफिकेट पर ममता की तसवीर, BJP ने लगाया आपदा में ‘सियासी अवसर’ तलाशने के आरोप
टीएमसी में नेताओं को नई जिम्मेदारी 

  • अभिषेक बनर्जी: महासचिव

  • सायोनी घोष: तृणमूल कांग्रेस यूथ विंग की अध्यक्ष

  • काकोली घोष दस्तीदार: महिला इकाई अध्यक्ष

  • कुणाल घोष: राज्य महासचिव


Also Read: यास चक्रवात के प्रभावितों को सैटेलाइट दिलाएगा मुआवजा, ममता बनर्जी सरकार के इस फैसले का मतलब जानते हैं?
अभिषेक और सायोनी का नई जिम्मेदारी 

अगर टीएमसी के नेताओं को मिली नई जिम्मेदारी की बात करें तो कुणाल घोष पार्टी के प्रवक्ता रह चुके हैं. टॉलीवुड एक्ट्रेस सायोनी घोष ने इस बार पार्टी की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ी थी और उन्हें हार का सामान करना पड़ा था. वहीं, अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर से सांसद हैं और महासचिव बनाए जाने के पहले टीएमसी यूथ विंग के अध्यक्ष थे. काकोली घोष दस्तीदार भी पार्टी की तेजतर्रार सांसद हैं और अब सीएम ममता बनर्जी ने उन्हें महिला विंग की अध्यक्ष बनाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola