VIDEO: कौन हैं यशस्विनी सहाय? जिन्हें कांग्रेस ने रांची से दिया टिकट

Updated:
विज्ञापन

रविवार को कांग्रेस ने रांची से यशस्विनी सहाय को टिकट देने की घोषणा की. आपको बता दें कि यशस्विनी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व लोकप्रिय टीवी कलाकार रेखा सहाय की पुत्री हैं.

विज्ञापन
रविवार को कांग्रेस ने रांची से यशस्विनी सहाय को टिकट देने की घोषणा की. आपको बता दें कि यशस्विनी पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व लोकप्रिय टीवी कलाकार रेखा सहाय की पुत्री हैं. प्रारंभिक शिक्षा के बाद उन्होंने मुंबई से बैचलर ऑफ लाॅ की डिग्री हासिल की. तत्पश्चात ट्रांस्नेशनल क्राइम एंड जस्टिस, (यूनाइटेड नेशंस क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट), टुरिन, इटली से लाॅ में मास्टर डिग्री प्राप्त किया. वर्तमान में सुश्री सहाय मुंबई फैमिली कोर्ट और मुंबई सेशन कोर्ट में बतौर अधिवक्ता अपनी सेवाएं दे रही हैं. वह राष्ट्रीय स्तर की गैर सरकारी स्वयंसेवी संस्था कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन से भी जुड़ी हैं. मरूनालनी देशमुख (वरिष्ठ अधिवक्ता) के साथ जुड़कर लीगल एडवाइजर के रूप में वहां भी सेवाएं दे रही हैं. इसके तहत वह विशेष रूप से झारखंड में बाल श्रम, यौन शोषण की रोकथाम और पोक्सो एक्ट के सफल कार्यान्वयन के लिए कार्य कर रही हैं. हाल के दिनों में पीड़ित मानवता के सेवार्थ झारखंड में उनके कार्यों को सराहा गया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola