ममता बनर्जी का ‘डैमेज कंट्रोल’, वापसी के साथ मुकुल रॉय बने राइट हैंड, पश्चिम बंगाल में TMC का ‘खेला होबे’ जारी

Updated at : 12 Jun 2021 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
ममता बनर्जी का ‘डैमेज कंट्रोल’, वापसी के साथ मुकुल रॉय बने राइट हैंड, पश्चिम बंगाल में TMC का ‘खेला होबे’ जारी

Mukul Roy & Mamata Banerjee: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) से रास्ते जुदा करने वाले मुकुल रॉय (Mukul Roy) चार साल बाद अपने घर तृणमूल कांग्रेस (TMC) में वापस लौट गए. इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने अपनी बाईं तरफ मुकुल रॉय को सीट दिया. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) भी मौजूद रहे.

विज्ञापन

Mukul Roy & Mamata Banerjee: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (CM Mamata Banerjee) से रास्ते जुदा करने वाले मुकुल रॉय (Mukul Roy) चार साल बाद अपने घर तृणमूल कांग्रेस (TMC) में वापस लौट गए. इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने अपनी बाईं तरफ मुकुल रॉय को सीट दिया. ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) भी मौजूद रहे. यह ममता बनर्जी के कहने पर ही हुआ. कहीं ना कहीं ममता बनर्जी ने पिछली गलती को सुधारने का संदेश भी दिया. पश्चिम बंगाल की राजनीति में यह बहुत बड़ा संकेत है. ममता बनर्जी ने खुलेआम प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान किया कि मुकुल रॉय की वही हैसियत होगी, जो पहले थी. ममता बनर्जी ने मुकुल रॉय के साथ अपनापन भी दिखाया. बीजेपी पर गंभीर आरोप भी लगाए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola