Viral Video: बंदे ने बाइक के पेट्रोल टैंक ढकने के लिए लगाया देसी जुगाड़, देखकर लोग बोले- ‘बड़े खतरनाक लोग हैं भाई’

Viral Video: बंदे ने बाइक के पेट्रोल टैंक ढकने के लिए लगाया देसी जुगाड़
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन हमें जुगाड़ू दिमाग वाले वीडियो दिख ही जाते हैं. हाल ही में एक वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में एक बंदे ने बाइक का पेट्रोल टैंक बंद करने के लिए अंदर चुंबक डालकर उसके ऊपर लोहे का प्लेट फिट कर दिया है. आइए देखते हैं इस वीडियो को…
Viral Video: जुगाड़ू लोगों की गिनती करना शुरू करें तो सबसे ज्यादा आपको भारत में ही मिलेंगे. यहां के लोग किसी भी चीज का जुगाड़ निकलने में माहिर होते हैं. अगर आप सोशल मीडिया यूज करते होंगे तो आपको डेली कोई न कोई देशी जुगाड़ के वीडियो देखने को मिल ही जाते होंगे. कुछ वीडियो तो ऐसे होते जिन्हें देख कर लोग कभी हैरान रह जाते हैं तो कभी तारीफ करते-करते नहीं थकते.
इस बार भी एक जुगाड़ू वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाया गया है कि एक बंदे ने बाइक का पेट्रोल टैंक बंद करने के लिए अंदर चुंबक डालकर उसके ऊपर लोहे का ढक्कन फिट कर दिया. बस फिर क्या था, इस अनोखे जुगाड़ का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर धूम मच गयी. आइए देखते हैं इस वीडियो को…
पहले नहीं देखा होगा ऐसा जुगाड़
इंटरनेट पर ये 14 सेकंड का वीडियो चर्चा का विषय बन चूका है. वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि एक आदमी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाता है. जैसे ही टैंक फुल होता है, वो ऊपर की तरफ एक गोल चुंबक रख देता है. फिर उस चुंबक पर गोल लोहे की प्लेट चिपका देता है. इस देसी जुगाड़ वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच अच्छी-खासी बहस छेड़ दी है.
Viral Video: देखें वीडियो
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
ये वीडियो X पर @MaanpalSin8672 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘आ गया है नया टेक्नोलॉजिया क्या टेक्निक लगाई है भाई ने क्या ये सही तरीका है आप अपनी राय जरूर दे.’
इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 29 हजार से ज्यादा लोगों ने देख चूका है. इतना ही नहीं इस वीडियो पर लोगों ने जम कर मजेदार कमेंट्स किए हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘बड़े खतरनाक लोग हैं भाई.’ वहीं एक ने लिखा है, ‘भाई जुगाड़ की कमी नहीं है बस करने वाला चाहिए लेकिन ये उतना कामयाब नहीं हो सकता क्योंकि जब बच्चे बाइक पर बैठते हैं तो कुछ न कुछ खुराफात जरूर करते हैं.’ तो एक ने लिखा, ‘ये हिंदुस्तान है यहां कुछ भी हो सकता हैं कोई भरोसा नहीं.’
यह भी देखें: Viral Video: किसने कहा वॉशिंग मशीन सिर्फ कपड़े धोने के काम आते हैं, बंदे का जुगाड़ू दिमाग देख आप भी हो जाएंगे शॉक्ड
यह भी देखें: Viral Video: वायरल होने के चक्कर में बंदे ने दावं पर लगाई जान, ट्रक के पीछे कर दिया हैरान कर देने वाला स्टंट
यह भी देखें: Viral Video: पीछे से लक्जरी कार और आगे से बैलगाड़ी! बंदे का जुगाड़ू दिमाग देख लोगों ने पकड़ा अपना माथा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










