Viral video: मौत भी हैरान, तीन मंजिला से गिरा, हाई वोल्टेज तारों से टकराया, फिर भी जिंदा लौटा शराबी

Updated:
विज्ञापन
Viral video: मौत भी हैरान, तीन मंजिला से गिरा, हाई वोल्टेज तारों से टकराया, फिर भी जिंदा लौटा शराबी

Viral video: छत्तीसगढ़ के दुर्ग इलाके में एक शराबी नशे की हालत में तीन मंजिला बिल्डिंग से हाई टेंशन बिजली की तारों पर कूद जाता है, जिसके बाद वह दुकान की छत पर गिर पड़ता है. देखें ये वायरल वीडियो

विज्ञापन

Viral video: सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि शख्स तीन मंजिला बिल्डिंग से हाई वोल्टेज बिजली की तारों पर कूद जाता है. उसके बाद वह वहां से नीचे दुकान की छत पर जा गिरता है. दावा किया जा रहा है कि यह मामला छत्तीसगढ़ के दुर्ग इलाके का है, जहां एक व्यक्ति शराब के नशे में बिल्डिंग की छत पर चढ़कर हाथों में छड़ी लेकर अजीबो-गरीब हरकत करने लगता है और देखते ही देखते वहां से छलांग लगा देता है. जिसे देख लोग दहशत में आ जाते हैं और चीखने-चिल्लाने लगते हैं. थोड़ी देर बाद आदमी एकदम से खड़ा हो जाता है और वहां मौजूद लोगों पर पत्थर फेंकने लगता है. बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद पुलिस वहां पहुंच जाती है और उस व्यक्ति को अपने साथ ले जाकर अस्पताल में भर्ती करवाती है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों ने प्रतिक्रिया देते हुए चिंता जताई है. इस वीडियो को शेयर किया है @NazneenAkhtar23 नाम के यूजर ने X प्लेटफॉर्म पर.

यह भी पढ़े: Viral Video: झांसी में दुल्हन की विदाई में चला बुलडोजर, वीडियो ने मचाया तहलका

यह भी पढ़े: Viral Video: जेल से सीधा एग्जाम हॉल, पुलिस के साथ परीक्षा देने पहुंचा छात्र, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola