Viral Video: झांसी में दुल्हन की विदाई में चला बुलडोजर, वीडियो ने मचाया तहलका
Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दुल्हन की विदाई अनोखे अंदाज में हुई, जहां 12 बुलडोजरों की शानदार कतार उसके पीछे चली, देखिए ये वीडियो.
Viral Video: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. जहां शादी में दुल्हन की विदाई किसी कार या डोली में नहीं बल्कि दर्जन भर बुलडोजर के साथ की गई. जब लोगों ने यह नजारा देखा तो उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं. बताया जा रहा है कि झांसी में 20 फरवरी को राहुल नाम के एक व्यक्ति की शादी करिश्मा से हुई थी. शादी होने के बाद जब सुबह विदाई का समय आया, तभी अचानक से घर के बाहर पूरे 12 बुलडोजर की लाइन लग गई. जिसे देख लोग हैरान रह गए. पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ कि इसमें लड़की विदा होगी, लेकिन कुछ देर बाद जब उनकी विदाई का काफिला बुलडोजर में निकला तो, रास्ते पर लोग खड़े हो देखते रह गए. वहां मौजूद कई लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया. सोशल मीडिया पर इस अनोखी विदाई का वीडियो धूम मचा रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो को शेयर किया गया@PradeepSharma_9 नाम के यूजर ने.
अनोखे अंदाज में दुल्हन की विदाई
— Pradeep Sharma (प्रदीप शर्मा) (@PradeepSharma_9) February 22, 2025
मामला झांसी का है, जहां दुल्हन की विदाई के लिए दर्जन भर बुलडोजर मंगाए गए. विदाई के बाद आगे दूल्हा-दुल्हन की कार चल रही थी, पीछे 12 बुलडोजर पर नाचते-गाते बाराती. #Jhansi #Buldozer #Bride #Groom #Bride #Farewell #VIDEO pic.twitter.com/LWmDjOkjkK
यह भी पढ़े : Viral Video: टीटीई साहब ले रहे थे रिश्वत, शख्स ने बनाया वीडियो तो धमकी देते हुए कह दिया ये
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए