Viral Video: हाय रे मासूमियत, मॉल में पुतलों के पैर छूकर आशीर्वाद मांगती दिखी बच्ची, ये वायरल वीडियो छू लेगा आपका दिल

Updated:
विज्ञापन
पुतलों के पैर छूती बच्ची का वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नन्हीं बच्ची का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में बच्ची पुतलों के पैर छूकर आशीर्वाद मांगती नजर आ रही है. देखिए यह प्यारा वीडियो.

विज्ञापन

Viral Video: एक छोटी बच्ची का बेहद प्यारा वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटी बच्ची मॉल में आई हुई है. बच्ची ने नीले रंग का फ्रॉक पहन रखा है और उसके आस-पास कोई बड़ा व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है. बच्ची मॉल में लगे पुतलों को असली इंसान समझ लेती है.

विज्ञापन

इसके बाद वह जो करती है, उसे देखकर सभी हंस पड़ते हैं. बच्ची पुतलों के पास जाती है और एक-एक करके सभी के पैर छूकर आशीर्वाद मांगने लगती है. नन्ही बच्ची की इस मासूमियत ने सोशल मीडिया पर लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है. लोगों ने कमेंट सेक्शन में बच्ची के लिए कई प्यारे-प्यारे कमेंट कर उसकी तारीफ की है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @nysa_shine नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video: लंगोट पहनकर कुश्ती लड़ने मैदान में उतरा नन्हा बच्चा, पहलवान को ऐसा पछाड़ा कि लोग देखकर रह गए हक्के-बक्के

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola