Viral Video: लंगोट पहनकर कुश्ती लड़ने मैदान में उतरा बच्चा, पहलवान को ऐसा पछाड़ा कि लोग देखकर रह गए हक्के-बक्के

Updated:
विज्ञापन
पहलवान के साथ कुश्ती करता बच्चा

Viral Video: लंगोट पहनकर मैदान में एक छोटे बच्चे का पहलवान के साथ कुश्ती लड़ते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने लोगों के दिलों को छू लिया है. लोग बच्चे की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. आप भी यह वीडियो देखिए.

विज्ञापन

Viral Video: आप अपना सोशल मीडिया अकाउंट जैसे ही ऑन करते हैं, आपको हजारों वीडियो देखने को मिल जाते हैं. कई वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखते ही लोग तुरंत स्क्रॉल कर देते हैं और दोबारा देखने का मन नहीं करता. लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं और बार-बार देखने पर मजबूर कर देते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सामने आया है.

विज्ञापन

कुश्ती लड़ता बच्चा

वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छोटा बच्चा, जिसकी उम्र लगभग 7 महीने से 1 साल के बीच लग रही है, मैदान में कुश्ती लड़ रहा है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा—कुश्ती. नन्हा बच्चा लंगोट पहनकर एक पहलवान के साथ कुश्ती करता नजर आ रहा है. वह अपने नन्हे हाथों से पहलवान को धक्का देता है और पहलवान भी खेल-खेल में उसका साथ देता है. वह व्यक्ति बच्चे को संभालकर पकड़ता है, ताकि उसे कोई चोट न लगे. यह देखकर ऐसा लगता है कि वह पहलवान बच्चे का कुश्ती गुरु है और उसे कुश्ती के सिखा रहा है.

लोगों की प्रतिक्रिया

इस वीडियो को देखकर लोग खुद को नन्हे बच्चे की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं. हजारों लोगों ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है और कमेंट्स में बच्चे की जमकर सराहना की है. यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @pahalwan_riddhi_chaudhary नाम के यूजर ने शेयर किया है.

यह भी पढ़ें: Viral Video : जंगल में कार से उतरते ही बाघ का हमला! वीडियो असली या नकली जानें यहां

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola