OMG! मुंबई के इस बंदे ने Swiggy से मंगाया इतना खाना, जितने में घर खरीद लेंगे आप

Updated:
विज्ञापन
OMG! मुंबई के इस बंदे ने Swiggy से मंगाया इतना खाना, जितने में घर खरीद लेंगे आप

viral news man ordered food items worth rs 42 lakh on swiggy – स्विगी के मुताबिक, गुलाब जामुन, केक, पिज्जा की भी इस साल सबसे ज्यादा डिमांड रही. कंपनी ने बताया कि एक अकेले यूजर ने इस साल खाने के ऑर्डर पर 42.3 लाख रुपये खर्च किये.

विज्ञापन

Amazing News : हम भारतीय पूरी दुनिया में खाने-पीने के मामले में जाने जाते हैं. ऐसी ही घटना इसकी मिसाल पेश करती है. दरअसल, ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप स्विगी ने साल 2023 की अपनी सालाना रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के एक शख्स ने इस साल स्विगी से लगभग 42.3 लाख रुपये का खाना मंगाया है. इस रिपोर्ट के हवाले से कंपनी ने बताया कि एक अकेले यूजर ने इस साल खाने के ऑर्डर पर 42.3 लाख रुपये खर्च किये. ऑनलाइन फूड डिलीवरी सर्विस देनेवाली कंपनी ने बताया कि ऑर्डर किये जाने वाले व्यंजनों में बिरयानी लगातार 8वें साल टॉप पर रही. लोगों ने इस साल सबसे ज्यादा बिरयानी मंगायी है. कंपनी को 2023 में बिरयानी के 2.5 प्रति सेकेंड प्रति ऑर्डर मिले. कंपनी के मुताबिक, हर छठी बिरयानी हैदराबाद से ऑर्डर की गई. स्विगी के मुताबिक, गुलाब जामुन, केक, पिज्जा की भी इस साल सबसे ज्यादा डिमांड रही. बेंगलुरु को कंपनी ने केक कैपिटल का दर्जा दिया. इस शहर से पूरे साल में 85 लाख चॉकलेट केक के ऑर्डर मिले. वैलेंटाइन डे को कंपनी ने 271 केक प्रति मिनट के हिसाब से ऑर्डर लिये. दुर्गा पूजा के दौरान गुलाब जामुन के 77 लाख से ज्यादा ऑर्डर मिले. वहीं नवरात्रि के दिनों में शाकाहारी ऑर्डर में मसाला डोसा सबसे पसंदीदा रहा. विदेशी खाने की बात करें, तो इस साल लोगों ने इटैलियन, कोरियन और जापानी खाने के भी जमकर ऑर्डर दिये.

Also Read: Swiggy पर ऑर्डर किया पनीर चिली, भेज दिया चिकन चिली, खाकर बीमार हुआ शख्स; जानें पूरा मामला

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola