Coldplay Ticket :सासु मां का अनोखा तोहफा, देखकर दूल्हा-दुल्हन रह गए दंग

Updated:
विज्ञापन
Wedding and Indian Economy

wedding

कोल्डप्ले ने जब से भारत में अपने ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स’ वर्ल्ड टूर की घोषणा की है, तब से प्रशंसकों में उत्सुकता चरम पर है। टिकट बिक्री के दिन कुछ प्रशंसकों ने अपनी जगह सुरक्षित कर ली, जबकि कई अन्य को निराशा हाथ लगी। चमत्कार की उम्मीद में एक नवविवाहित जोड़ा भी शामिल था, जिसे दुल्हन के माता-पिता से एक शानदार तोहफा मिला.

विज्ञापन

कोल्डप्ले ने जब से भारत में अपने ‘म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स’ वर्ल्ड टूर की घोषणा की है, तब से प्रशंसकों में उत्सुकता चरम पर है. टिकट बिक्री के दिन कुछ प्रशंसकों ने अपनी जगह सुरक्षित कर ली, जबकि कई अन्य को निराशा हाथ लगी. चमत्कार की उम्मीद में एक नवविवाहित जोड़ा भी शामिल था, जिसे दुल्हन के माता-पिता से एक शानदार तोहफा मिला.

उनकी शादी के दिन ब्राइड के पेरेंट्स से सबसे बेहतरीन सरप्राइज मिला Coldplay के दो कंसर्ट टिकट का  गिफ्ट. उत्सवी जटकिया और स्मित दोशी को यह लाइफटाइम गिफ्ट आठ महीने पहले ही मिला था, लेकिन उनका वीडियो अब वायरल हो रहा है, क्योंकि ब्रिटिश रॉक बैंड Coldplay जनवरी 2025 में भारत में तीन शो करने वाला है. 

https://www.instagram.com/reel/C27PFYYybxR/?utm_source=ig_web_copy_link

2016 के बाद भारत में पहला Coldplay कंसर्ट

कोल्डप्ले जनवरी 2025 में भारत लौटने वाला है, जो 2016 के बाद भारत में उनका पहला कंसर्ट होगा। यह उनके मौजूदा “Music of the Spheres” वर्ल्ड टूर का हिस्सा है। बैंड अगले साल जनवरी में मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में तीन शो करेगा। इस घोषणा ने ऐसा उत्साह पैदा किया कि Book My Show पर टिकट लाइव होते ही मिनटों में बिक गए. कुछ लोगों ने टिकट खरीदकर उन्हें ऊंची कीमतों पर फिर से बेच दिया.

विज्ञापन
अभिषेक पाण्डेय

लेखक के बारे में

By अभिषेक पाण्डेय

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola