ePaper

VIDEO: जब ग्रामीणों के सपने में खुद आयीं मां भगवती, भागलपुर के तेतरी दुर्गा मंदिर बनने की कहानी जानें

Updated at : 17 Oct 2023 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: जब ग्रामीणों के सपने में खुद आयीं मां भगवती, भागलपुर के तेतरी दुर्गा मंदिर बनने की कहानी जानें

Bihar Durga Puja Video: भागलपुर के नवगछिया अंतर्गत तेतरी गांव में स्थित दुर्गा मंदिर का इतिहास बेहद रोचक है. तेतरी दुर्गा मंदिर की स्थापना की कहानी जानिए. जब खुद मां भगवती ग्रामीणों के सपने में आयीं और मंदिर बना.

विज्ञापन

Bihar Durga Puja Video: भागलपुर के नवगछिया में नेशनल हाइवे से एक किलोमीटर दूर तेतरी गांव का दुर्गा मंदिर बेहद भव्य है. इस मंदिर का इतिहास 400 साल से भी अधिक का बताया जाता है. यहां पास में बहने वाली कलबलिया धार में मेढ़ बहकर आया था.इसकी जानकारी खुद मां दुर्गा ने स्थानीय लोगों को सपने में आकर दी. भगवती ने मेढ़ लाकर मंदिर बनाने को कहा. जब ग्रामीण उस जगह पर पहुंचे तो सही में मेढ़ पाया और उसे लेकर आए. जानिए दिलचस्प कहानी, जब मेढ़ ले जाने लगे कुछ लोग तो वह टस से मस नहीं हुआ. सबसे खास बात यह कि यहां दुर्गा माँ वैष्णवी रूप में है. यहाँ जीव की बलि के बदले कोढ़ा की बलि पड़ती है.

(रिपोर्ट: अंजनी कुमार कश्यप)

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन