संत जेवियर्स कॉलेज के छात्रों को एकेडमिक टूर पर ले जा रही है बस सिक्किम में दुर्घटनाग्रस्त

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से एकेडमिक टूर पर सिक्किम गयी छात्रों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है छात्रों की संख्या 22 बतायी जा रही है, कुछ छात्र घायल हैं .

विज्ञापन

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से एकेडमिक टूर पर सिक्किम गयी छात्रों की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है छात्रों की संख्या 22 बतायी जा रही है, कुछ छात्र घायल हैं . सूत्रों के अनुसार रांची के 22 बच्चे बैठे थे घायल बच्चों को सिक्किम रेफरेंन हॉस्पिटल ले जाया गया कि, जो सिक्किम यूनिवर्सिटी के करीब ही है. घटना लगभग 12:00 बजे की है.

इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया है, अभी-अभी जानकारी मिली है कि शैक्षिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज राँची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक, रानी पुल के पास हादसे का शिकार हो गयी। मैंने सिक्किम के मुख्यमंत्री जी से बात की है। बच्चों के समुचित ईलाज की व्यवस्था की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola