पंकज मिश्रा को इंजेक्शन की लत, नशे के लिए कुछ लोग करते हैं इसका उपयोग

Updated:
विज्ञापन

रिम्स में भर्ती पंकज मिश्रा को फोर्टविन का इंजेक्शन लेने की लत है. इसे बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं खरीदा जा सकता है. पंकज हर रात सोने से पहले यह इंजेक्शन लेता है.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

रिम्स में भर्ती पंकज मिश्रा को फोर्टविन का इंजेक्शन लेने की लत है. इसे बिना डॉक्टरी परामर्श के नहीं खरीदा जा सकता है. पंकज हर रात सोने से पहले यह इंजेक्शन लेता है. इसका खुलासा रिम्स में भर्ती होने के बाद डॉक्टरों को खुद पंकज मिश्रा ने बताया.

इसके बाद से डॉक्टर भी हैरान हैं और अब मनोचिकित्सक से दवा की लत छुड़ाने की सलाह ले रहे हैं. फोर्टविन दर्द निवारक और हल्की बेहोशी की दवा है. पंकज छह साल से यह इंजेक्शन लेता आ रहा है. यह एक सिंथेटिक नारकोटिक दवा है, जिसका उपयोग डॉक्टर ऑपरेशन से पहले मरीज को हल्की बेहोशी के लिए करते हैं.

मेडिकल बोर्ड में शामिल डॉक्टरों ने इस दवा की लत छुड़ाने के लिए मनोचिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी. बोर्ड के आग्रह पर बुधवार को रिम्स के मनोचिकित्सक डॉ अजय बाखला और उनकी यूनिट के जूनियर डॉक्टरों ने मिलकर इस दवा की लत छुड़ाने के लिए दवाएं शुरू की हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola