Diwali 2022 Date, Vidhi, Muhurat: किस दिन मनाई जाती है दिवाली? शुभ मुहूर्त में करें लक्ष्मी-गणेश की पूजा

Hindu God Laxmi Ganesh at Diwali Festival
Diwali 2022: हिन्दू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व है. दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है और इसकी तैयारियां धनतेरस से पहले ही शुरू हो जाती हैं.
Diwali 2022: हिन्दू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व है. दिवाली का त्योहार धनतेरस से शुरू होकर भाई दूज तक चलता है और इसकी तैयारियां धनतेरस से पहले ही शुरू हो जाती हैं. कहा जाता है कि दिवाली के दिन ही प्रभु श्रीराम लंकापति रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे. 14 वर्ष का वनवास पूरा करने के बाद भगवान राम अयोध्या लौटे थे, जिसकी खुशी में लोगों ने पूरे अयोध्या को दीयों को रोशनी से सजा दिया था. तभी से पूरे देश में दिवाली मनाई जाती है. इस दिन लोग दीपक जलाकर खुशियां मनाते हैं और मां लक्ष्मी की अराधना करते हैं.
Diwali 2022 Date and Time: लक्ष्मी पूजन का समय
लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त – शाम 06 बजकर 54 मिनट से 08 बजकर 16 मिनट तक
लक्ष्मी पूजन की अवधि-1 घंटा 21 मिनट
प्रदोष काल – शाम 05 बजकर 42 मिनट से रात 08 बजकर 16 मिनट तक
वृषभ काल – शाम 06 बजकर 54 मिनट से रात 08 बजकर 50 मिनट तक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










