ePaper

जल्लीकट्टू को लेकर अमेरिका में भी निकाली गयी रैली, वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने विरोध-प्रदर्शन

Updated at : 23 Jan 2017 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
जल्लीकट्टू को लेकर अमेरिका में भी निकाली गयी रैली, वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने विरोध-प्रदर्शन

वाशिंगटन : जल्लीकट्टू पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में तमिल-अमेरिकियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास यहां प्रदर्शन किया. सांडों को काबू करने का यह खेल तमिल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. बड़ी संख्या में लोगों ने वर्जीनिया के […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : जल्लीकट्टू पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर हो रहे आंदोलन के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में तमिल-अमेरिकियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास यहां प्रदर्शन किया. सांडों को काबू करने का यह खेल तमिल संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है. बड़ी संख्या में लोगों ने वर्जीनिया के नोरफोक स्थित पेटा मुख्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया. पोस्टर और बैनर लिए महिलाओं तथा बच्चों सहित तमिल-अमेरिकियों ने जल्लीकट्टू के समर्थन में नारे लगाये और पेटा के खिलाफ अपने गुस्से का प्रदर्शन किया. जानवरों के साथ क्रूरता के आधार पर पशुओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाला संगठन पेटा ही जल्लीकट्टू के विरोध में शीर्ष पर है.

वाशिंगटन में भारतीय दूतावास के सामने लगी महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास एकत्र पेटा-विरोधी प्रदर्शनकारियों में से एक बाबू विनयगम ने कहा कि हमें अपने जानवरों से प्रेम है. हमें पता है कि अपने जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करना है. यह हमारी परंपरा और संस्कृति का हिस्सा है. उन्होंने कहा कि आज की रैली जल्लीकट्टू पर प्रतिबंध के खिलाफ भारत में लड़ रहे लोगों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola