पाकिस्तान : सलमान तासीर के हत्यारे कादरी के जनाजे में उमड़ा समर्थकों का सैलाब

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर सलमान तासीर के हत्यारे मुमताज कादरी को सुपुर्द ए खाक करने के लिए सैकडों इस्लामियों के एकत्र होने के मद्देनजर आज पाकिस्तान में हाई अलर्ट रखा गया है. उदारवादी नेता एवं विवादास्पद ईश निन्दा कानूनों में सुधार की मांग करने वाले तासीर के हत्यारे कादरी को कल फांसी […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर सलमान तासीर के हत्यारे मुमताज कादरी को सुपुर्द ए खाक करने के लिए सैकडों इस्लामियों के एकत्र होने के मद्देनजर आज पाकिस्तान में हाई अलर्ट रखा गया है. उदारवादी नेता एवं विवादास्पद ईश निन्दा कानूनों में सुधार की मांग करने वाले तासीर के हत्यारे कादरी को कल फांसी दे दी गई थी.इस्लामाबाद और पास के रावलपिंडी शहर में महत्वपूर्ण स्थलों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं.
रावलपिंडी में कादरी के जनाजे का जुलूस निकलेगा.गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पुलिस हाई अलर्ट पर है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष कदम उठाए गए हैं. किसी को भी कोई गड़बड़ी करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.’ कादरी पुलिस कमांडो था और उसने 2011 में इस्लामाबाद के एक बाजार में दिनदहाडे तासीर की हत्या कर दी थी. उसने उन्हें 28 गोलियां मारी थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




