28.8 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पीड़ित को दी गयी 10 हजार की सहायता राशि

पीड़ित को दी गयी 10 हजार की सहायता राशि फोटो : 8(पीडि़त को ढ़ाढ़स बंधाते लोजपा नेता)खैरा : थाना क्षेत्र के पनभरवा निवासी कपड़ा व्यवसायी संतोष कुमार के घर लगी आग की खबर सुन कर गुरुवार को सिकंदरा विधानसभा के भाजपा गठबंधन के लोजपा प्रत्याशी सुभाष पासवान ने पहुंच कर पीड़ित के परिजन व संतोष […]

पीड़ित को दी गयी 10 हजार की सहायता राशि फोटो : 8(पीडि़त को ढ़ाढ़स बंधाते लोजपा नेता)खैरा : थाना क्षेत्र के पनभरवा निवासी कपड़ा व्यवसायी संतोष कुमार के घर लगी आग की खबर सुन कर गुरुवार को सिकंदरा विधानसभा के भाजपा गठबंधन के लोजपा प्रत्याशी सुभाष पासवान ने पहुंच कर पीड़ित के परिजन व संतोष कुमार से मिल कर सहायता राशि के तौर पर 10 हजार की राशि दी. उन्होंने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में हमेशा आप लोगों के साथ खड़ा रहूंगा. सरकारी लाभ की सहायता के लिए अंचलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिल कर इसकी सूचना दी जायेगी. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष बनारसी यादव, मुखिया सतीश कुमार भोला, सुधीर यादव, धीरज पासवान, हीरा पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें