23.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

महिला कांग्रेस कार्याकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

भूमि अधिग्रहण आध्यादेश के खिलाफफोटो, नं.- 4 (पदयात्रा में भाग लेते कांग्रेसी कार्यकर्ता )प्रतिनिधि, जमुई बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी व प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार भूमि अधिग्रहण आध्यादेश के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस द्वारा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवी कुमारी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर पूरे नगर का […]

भूमि अधिग्रहण आध्यादेश के खिलाफफोटो, नं.- 4 (पदयात्रा में भाग लेते कांग्रेसी कार्यकर्ता )प्रतिनिधि, जमुई बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी व प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देशानुसार भूमि अधिग्रहण आध्यादेश के खिलाफ जिला महिला कांग्रेस द्वारा महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष देवी कुमारी के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुए कचहरी चौक पर पहुंच कर समाप्त हो गयी. मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी कुमारी ने कही कि इस गरीब विरोधी केंद्र की भाजपा सरकार को हमलोग विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जबाब देंगे. इस सरकार को कुरसी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के द्वारा लोकसभा चुनाव के समय देश के लोगों को एक से बढ़ कर एक प्रलोभन दिये गये थे. लेकिन सत्ता में आते ही नरेंद्र मोदी सब कुछ भूल गये. जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण बिल लाया गया है जो किसी भी दृष्टिकोण से किसानों के लिए लाभकारी नहीं है. सरकार द्वारा धीरे-धीरे पेट्रोल और डीजल के कीमतों में वृद्धि की जा रही है. इस सरकार को अविलंब अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए. इस अवसर पर आरती देवी, ममता देवी, आशा देवी, जनता देवी, द्रोपदी देवी, मुन्नी देवी, निवास सिंह, रंजीत सिंह, जगदीश दास, बनारसी पासवान, ब्रह्मदेव पासवान, रामदेव राम समेत दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें