गिद्धौर. भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड इकाई द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव मद्देनजर प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर साव के नेतृत्व में जन संपर्क अभियान चला कर लोगों को पार्टी की नीति से अवगत कराया गया. इस अवसर पर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा नियुक्त झाझा विधानसभा प्रभारी टिपू सिंह ने प्रखंड के सेवा, कोल्हुआ, रतनपुर आदि पंचायतों के अंतर्गत पड़ने वाले विभिन्न गांवों का दौरा कर चुनाव की कुशल रणनीति व संगठन की कार्यशैली को लेकर कार्यकर्ताओं से मिल कर उन्हें जागरूक करने का कार्य किया. मौके पर झाझा विधानसभा प्रभारी टीपू सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास का एक नया आयाम गढ़ने की दिन रात पुरजोर कोशिश की जा रही है. अब वो दिन दूर नहीं जब भारत वर्ष को हम पूरे विश्व पटल पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभरता देखेंगे. उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सिद्घांतों के अनुरूप कार्यकर्ताओं को संगठन के लिये कार्य करने की अपील किया. इस दौरान भाजपा नेता अशोक तिवारी,धीरेंद्र पांडेय, मुन्ना सिंह, राजेश सिंह, श्रवण वर्मा, संजय पटेल, संजय सिंह, इंद्रदेव शर्मा के अलावे कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
भाजपा ने चलाया जनसंपर्क अभियान
गिद्धौर. भारतीय जनता पार्टी के प्रखंड इकाई द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव मद्देनजर प्रखंड अध्यक्ष अवध किशोर साव के नेतृत्व में जन संपर्क अभियान चला कर लोगों को पार्टी की नीति से अवगत कराया गया. इस अवसर पर होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा नियुक्त झाझा विधानसभा प्रभारी टिपू सिंह ने प्रखंड के सेवा, […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement