जमुई. आम आदमी पार्टी के सदस्यों की बैठक शनिवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक टीम के सदस्य राकेश कुमार और अंगेश कुमार के देख रेख में हुई. बैठक में केंद्रीय कमेटी के द्वारा जिला इकाई को भंग किये जाने की औपचारिक घोषणा की गयी. इसके पश्चात संगठन विस्तार हेतु तदर्थ तौर पर अधिकारियों की नियुक्ति की गयी. जिस में डॉ रविश कुमार सिंह को जमुई लोकसभा क्षेत्र का संपर्क पदाधिकारी नियुक्त किया गया. इसके अलावे श्री सिंह को संपूर्ण लोकसभा क्षेत्र में प्रखंड स्तरीय संगठन के विस्तार की जिम्मेदारी भी दी गयी. मौके पर खैरा निवासी विभूतिचन्द्र सिंह को सह संयोजक, रविकांत मालवीय को सिकंदरा प्रखंड का युवा संयोजक, राजेश कुमार को जमुई प्रखंड का युवा संयोजक, राजकुमार को जमुई प्रखंड तथा डा. विभूति कुमार सिकंदरा प्रखंड का संयोजक मनोनीत किया गया. मौके पर दर्जनों आप कार्यकर्ता मौजूद थे.
BREAKING NEWS
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बैठक
जमुई. आम आदमी पार्टी के सदस्यों की बैठक शनिवार को केंद्रीय पर्यवेक्षक टीम के सदस्य राकेश कुमार और अंगेश कुमार के देख रेख में हुई. बैठक में केंद्रीय कमेटी के द्वारा जिला इकाई को भंग किये जाने की औपचारिक घोषणा की गयी. इसके पश्चात संगठन विस्तार हेतु तदर्थ तौर पर अधिकारियों की नियुक्ति की गयी. […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement