22.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

केंद्रीय मंत्री का हुआ भव्य स्वागत

सिकंदरा. नवादा से जमुई आने के क्रम में बुधवार को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का सिकंदरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र […]

सिकंदरा. नवादा से जमुई आने के क्रम में बुधवार को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह का सिकंदरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय के समीप पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को फूल-मालाओं से लाद दिया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद,गिरिराज सिंह जिंदाबाद के जम कर नारे लगाये. कार्यकर्ताओं के उत्साह को देखते हुए नवादा के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री श्री सिंह अपने वाहन से निकल कर पार्टी कार्यालय भी गये और कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया. इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर नास्ता भी किया. नास्ता के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जमुई ओर प्रस्थान कर गये. इस अवसर पर गौरी शंकर सिंह, महावीर पासवान, महादेव मांझी, टीपू सिंह, अशोक केशरी, सुरेंद्र कुमार, रंजीत केशरी, विश्वानाथ वर्णवाल समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें