अभी तक नहीं हुआ राशि का भुगतान फोटो,नं.- 15 (बैठक में भाग लेते जिप सदस्य व पैक्स अध्यक्ष.प्रतिनिधि, जमुई बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा पैक्स अध्यक्षों के साथ नाइंसाफी बरतने के विरोध में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग 80 पैक्स अध्यक्षों की बैठक सोमवार को स्थानीय गांधी पुस्तकालय के सभागार में केंडीह (खैरा) पैक्स अध्यक्ष निरंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में उपस्थित पैक्स अध्यक्षों को संबोधित करते हुए जिप सदस्य विकास प्रसाद सिंह ने कहा कि राज्य खाद्य निगम द्वारा किसानों से धान लेने के पश्चात अभी तक राशि का भुगतान नहीं करने पर नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि पैक्स के माध्यम से धान और चावल का उठाव जल्द से जल्द किया जाय. ताकि पैक्स द्वारा किसानों को ससमय भुगतान किया जा सके. केंडीह पैक्स अध्यक्ष निरंजन सिंह,डूंडो-नर्वदा पैक्स अध्यक्ष धीरज सिंह,मंजोष पैक्स अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह व मांगोबंदर पैक्स अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर उठाव नहीं किया जायेगा तो राज्य खाद्य निगम के गोदाम में ताला जड़ दिया जायेगा. इस दौरान अपनी समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर रायपुरा पैक्स अध्यक्ष अनिल सिंह, पिड़रौन पैक्स अध्यक्ष देवेंद्र यादव,लखैय पैक्स अध्यक्ष निरंजन कुमार,दौलतपुर पैक्स अध्यक्ष राजेंद्र यादव,गरसंडा पैक्स अध्यक्ष जीवन पांडेय,डाढ़ा पैक्स अध्यक्ष धनेश्वर मांझी,महादेव सिमरिया पैक्स अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह,शंकर यादव,चंद्रिका सिंह,रामटहल साव,राजकुमार यादव,बाल्मिकी प्रसाद समेत दर्जनों पैक्स अध्यक्ष मौजूद थे.
BREAKING NEWS
पैक्स अध्यक्ष सदस्यों की बैठक
अभी तक नहीं हुआ राशि का भुगतान फोटो,नं.- 15 (बैठक में भाग लेते जिप सदस्य व पैक्स अध्यक्ष.प्रतिनिधि, जमुई बिहार राज्य खाद्य निगम द्वारा पैक्स अध्यक्षों के साथ नाइंसाफी बरतने के विरोध में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग 80 पैक्स अध्यक्षों की बैठक सोमवार को स्थानीय गांधी पुस्तकालय के सभागार में केंडीह (खैरा) पैक्स […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement