फोटो,नं.-2 (भूमि पूजन करते लोग )प्रतिनिधि, जमुई अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भगवान चित्रगुप्त के मंदिर निर्माण के लिए स्थानीय ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने रविवार को भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ. तय मुहूर्त के अनुसार 11 बजे दिन में पंडित बी पांडेय के द्वारा विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन का कार्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया. भूमि पूजन में दीपक कुमार सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, डॉ अशोक कुमार सिन्हा,मणि मोहन सहाय व गोपाल सिन्हा ने भाग लिया. भूमि पूजन स्थल पर पहुंचे विधायक अजय प्रताप ने भगवान चित्रगुप्त के मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कराने के लिए कायस्थ समाज के लोगों को धन्यवाद दिया. मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महासचिव मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि उक्त स्थल पर जन सहयोग से शीघ्र ही भगवान चित्रगुप्त के भव्य मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि भगवान चित्रगुप्त कलम और दवात के देवता हैं और कलम और दवात का इस्तेमाल करने वाले सभी लोगों को इनकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए. मौके पर पहुंच कर पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. इस अवसर पर कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा,मनोज कुमार पप्पू,दीपक कुमार सिन्हा,विपिन कुमार सिन्हा,उमाशंकर प्रसाद,भूपेंद्र प्रसाद सिन्हा,राजीव कुमार सिन्हा,रणवीर प्रसाद,सूर्य प्रकाश सिन्हा समेत कायस्थ समाज के दर्जनों लोग मौजूद थे.
BREAKING NEWS
मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन
फोटो,नं.-2 (भूमि पूजन करते लोग )प्रतिनिधि, जमुई अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भगवान चित्रगुप्त के मंदिर निर्माण के लिए स्थानीय ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने रविवार को भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ. तय मुहूर्त के अनुसार 11 बजे दिन में पंडित बी पांडेय के द्वारा विधि-विधान पूर्वक भूमि पूजन का कार्य वैदिक मंत्रोच्चार […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement