फोटो : 2(प्रमाण पत्र देते अनुमंडल पदाधिकारी)प्रतिनिधि, अलीगंज प्रखंड स्थित तकनीकी लेखा सभागार में शुक्रवार को प्रखंड उपप्रमुख का चुनाव उप विकास आयुक्त मृत्यंुजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रमेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कराया गया. कुल 17 समिति सदस्यों में सर्वप्रथम दो उम्मीदवारों ने उप प्रमुख पद के लिए मो शमशाद और मो असरफ ने उम्मीदवारी का परचा दाखिल किया. इसके उपरांत सभी सदस्यों ने मतदान में भाग लिया. मतदान के बाद पदाधिकारी के उपस्थिति में गणना किया गया. जिसमें मो शमशाद को 8 मत व मो असरफ को 9 मत प्राप्त हुए. इस तरह से मो असरफ एक मत से जीत हासिल कर उप प्रमुख के कुर्सी पर काबिज हुए. अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार के द्वारा विजयी मो असरफ को प्रमाण पत्र के साथ ही उप प्रमुख पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी . इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मो जफर इमाम , अंचलाधिकारी कौशल किशोर, कनीय अभियंता सुनील कुमार सिंह,प्रखंड प्रमुख सावित्री देवी, पंचायत समिति सदस्य ममता पासवान, दिलीप रावत ,राजेश पासवान, अवधेश सिंह, रंजू देवी, मकली देवी, मो फैयाज, खुशबू कुमारी, मो मकसुद आलम,आरती देवी के अलावे सभी पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे.
BREAKING NEWS
असरफ बने इस्लामनगर अलीगंज के उप प्रमुख
फोटो : 2(प्रमाण पत्र देते अनुमंडल पदाधिकारी)प्रतिनिधि, अलीगंज प्रखंड स्थित तकनीकी लेखा सभागार में शुक्रवार को प्रखंड उपप्रमुख का चुनाव उप विकास आयुक्त मृत्यंुजय कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रमेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कराया गया. कुल 17 समिति सदस्यों में सर्वप्रथम दो उम्मीदवारों ने उप प्रमुख पद के लिए मो शमशाद और मो असरफ ने उम्मीदवारी […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement