21.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

भाजपा का सम्मेलन 14 को, तैयारी जोरों पर

सिकंदरा. आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाले […]

सिकंदरा. आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियां को लेकर बुधवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष गौरीशंकर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में सिकंदरा प्रखंड से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने के बारे में चर्चा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री महावीर पासवान ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में सिकंदरा प्रखंड से अधिक से अधिक भागीदारी के लिए संपर्क अभियान चला कर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संबोधित करते हुए पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास और कड़ी मेहनत से आज भारतीय जनता पार्टी दुनिया के सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है. उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान की तिथि को 30 अप्रैल तक विस्तारित कर दी गयी है और इस अवधि ने कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्य बनाने का प्रयास करें. वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से 14 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में पटना के गांधी मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया. बैठक में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जवल किशोर सिंह अनुसूचित जाति मोरचा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य महादेव मांझी, हरदेव सिंह, रामनाथ सिंह, अनिल दीक्षित, सुरेंद्र पंडित, मो. जावेद इकबाल, अशोक केसरी, दिलीप सिंह, सुरेंद्र कुमार, रंजीत जोशी, मनोज सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें